हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Numerology Love Life: इस जन्म तिथि के लोग प्यार में लेते हैं सबसे ज्यादा रिस्क, बनते हैं लव की रेस में 'लकी विनर'

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग प्यार में सबसे ज्यादा रिस्क लेते हैं और ये अपने रिश्ते को पाने और निभाने के लिए हर चुनौती का सामना करते हैं. इसी वजह से ये अक्सर लव लाइफ के ‘लकी विनर’ बन जाते हैं. आइए जानते हैं, किस मूलांक के लोग ऐसे होते हैं?

विज्ञापन

Numerology Love Life: प्यार में दिल लगाना आसान है, लेकिन उसे निभाना कठिन. जो प्यार की इस कठिनाई को निभा लेते हैं, वही सच्चे आशिक कहलाते हैं. और जो ऐसा करते हैं, अक्सर अपने पार्टनर को पाने के लिए बड़ा से बड़ा जोखिम उठा लेते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग प्यार के मामले में बहुत साहसी होते हैं. अपने मूलांक के जादू से अक्सर ये लोग लव रेस में ‘लकी विनर’ साबित होते हैं. आइए जानते हैं, किस मूलांक के लोग प्यार की रेस में हमेशा टॉप पर रहते हैं?

मूलांक 5 – जोखिम के धनी

किसी भी महीने में 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 5 में आते हैं, जिनके स्वामी बुध हैं. बुध मौज-मस्ती, वाक्पटुता, मीठी बोली और विनोदी स्वभाव को बढ़ावा देते हैं. इससे लोग इनके दीवाने रहते हैं. लेकिन बात जब लव की आती है, तो इस मूलांक के लोग अक्सर अप्रत्याशित कदम उठा लेते हैं. सच में, नजदीक की रिश्तेदारी में भी प्यार कर बैठना और सोसायटी की बेड़ियों को तोड़ना, ये सब इनके बस की बात है. तभी तो ये लोग लव रेस के असली विनर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

विज्ञापन

मूलांक 1 – लीडरशिप की जीत

न केवल अपने लिए बल्कि पार्टनर के लिए और अपने प्यार के आत्म-सम्मान के लिए ये लोग परिवार से टकरा जाते हैं. प्यार के लिए नौकरी छोड़कर दूसरे शहर चले जाते हैं. ये सब इनके लिए छोटी बात है. जी हां, मूलांक 1 वाले यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख जो जन्मे लोगों के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. जो इन्हें इतना आत्मविश्वास देते हैं कि यकीनत इनकी ही जीत होती है. वाकई में ये लोग लकी विनर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

मूलांक 6 – प्रेम के खिलाड़ी

मूलांक 6 यानी 6, 15 और 24 तारीख वाले लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में आते हैं. शुक्र प्रेम के स्वामी ग्रह हैं, आकर्षण और भावनाओं के कारक हैं. यही कारण है कि इस मूलांक के लोग काफी भावुक होते हैं और प्यार के लिए कैसी भी कुर्बानी हंसते-हंसते दे देते हैं. इन सबके साथ इनका स्वाभाविक आकर्षण और रोमांटिक अंदाज इन्हें कभी हारने नहीं देता. ये भी लव रेस के माने-माने विनर हैं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: 6 महीने के भीतर सच हो जाते हैं इस समय देखे सपने, जानिए स्वप्न शास्त्र के सिद्धांत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola