Blue Moon 2026: आज पूर्णिमा पर दिखेगा 'ब्लू मून', कितने बजे से और देश में कहां-कहां देख सकेंगे? यहां जानें

Blue Moon 2026: आसमान में आज ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा की रात एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. आज चंद्रमा रोज की स्थिति से अलग यानी छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा, जिसे ब्लू मून कहना उचित रहेगा. चलिए जानें ब्लू मून के महत्व, समय और अन्य जरूरी बातों के बारे में.

Blue Moon 2026

Credit- Social Media

विज्ञापन

Blue Moon 2026: आज 31 मई 2026, वार रविवार को देशभर में ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा मनाई जा रही है, जो कि कुल 3 साल बाद आई है. साथ ही आज एक बड़ी खगोलीय घटना घटने वाली है. दरअसल, आज रात आसमान में ब्लू मून (blue moon 2026 in india) दिखाई देगा. आज जब चंद्रमा अपनी फुल मून फेज में होगा, तब वो पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होगा. ऐसे में चांद सामान्य से लगभग 6 प्रतिशत छोटा और करीब 10 प्रतिशत कम चमकीला दिखाई देगा.

गौरतलब है कि इस बार ब्लू मून माइक्रोमून भी होगा, जिससे इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. यहां पर आप ब्लू मून के सही समय और इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

आज कितने बजे से दिखेगा ब्लू मून? (may 31 2026 blue moon time in india)

पंचांग के अनुसार, आज 31 मई 2026 को दोपहर में 2 बजकर 14 मिनट पर अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का समापन होगा, जिस दौरान ब्लू मून अपने चरम पर होगा. हालांकि, इस दौरान चंद्रमा स्पष्ट दिखाई नहीं देगा. यदि आप ब्लू मून को सही से देखना चाहते हैं तो उसके लिए चंद्रोदय के बाद का समय उपयुक्त है.

आज किस समय होगा चंद्रोदय? (chandrodaya time today hindi)

द्रिक पंचांग की गणना करें तो आज 31 मई 2026 को शाम 7 बजकर 36 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जिसके बाद आप ब्लू मून को साफ आसमान में देख सकते हैं.

विज्ञापन

आज क्या चांद ब्लू नजर आएगा? (aaj chand blue dikhai dega kya)

आपको बता दें कि ब्लू मून का मतलब ये नहीं है कि चांद का रंग भी ब्लू हो जाएगा. रोजाना की तरह ही चांद आज भी सफेद रंग का नजर आएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्लू मून को देखना काफी शुभ होता है. इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है और वो तरोताजा महसूस करता है.

आज ब्लू मून कहां-कहां दिखाई देगा?

ब्लू मून किसी एक जगह पर नहीं, बल्कि आज पूरी दुनिया में दिखाई देगा. दरअसल, ब्लू मून पूर्णिमा पर दिखाई देता है, जिसकी तिथि दुनिया में एक ही होती है. इसलिए आज ब्लू मून भारत के हर हिस्से में दिखाई देगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ