Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में अंकों के महत्व के बारे में बताया गया है. इसमें हर अंक का खास है, जिसके जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. इसमें जन्म तिथि में 13 होने का भी विशेष महत्व है. यदि किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 13 है या जन्म के साल में 13 आ रहा है तो ये दर्शाता है कि उनके जीवन में कभी भी कैसा भी बदलाव आ सकता है. जैसे कि भगवान श्रीराम के जीवन में समय-समय पर बड़े बदलाव आए थे, जिनका सामना उन्हें करना ही पड़ा था.
आइए अब जानें अंक ज्योतिष शास्त्र में 13 का क्या महत्व है और इसके जरिए व्यक्ति के बारे में क्या पता चलता है.
जन्म तिथि में 13 का महत्व
अंक ज्योतिष शास्त्र में नंबर 13 का खास महत्व है, जो कि राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. दरअसल, अंक 13 को जब हम जोड़ेंगे (1+3= 4) तो 4 आएगा और राहु ग्रह नंबर 4 के स्वामी हैं. राहु ग्रह को जीवन की कई रहस्यमयी घटनाओं और अचानक होने वाले बदलाव का कारक माना जाता है. इन लोगों के जीवन में जब भी राहु ग्रह की स्थिति प्रबल या कमजोर होती है तो बदलाव जरूर आता है. कई बार ये बदलाव इनके लिए लाभकारी साबित होता है तो कुछ परिस्थितियों में विभिन्न परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.
जन्म तिथि 13 वालों का स्वभाव कैसा होता है?
जन्म तिथि 13 वाले लोग काफी मेहनती होते हैं, जो स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखना पसंद करते हैं. इन लोगों को छल-कपट नहीं आता है, बल्कि सादगी से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं. इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज होता है, जिसके कारण ये लोगों से अलग सोच पाते हैं और जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाते हैं.
ये भी पढ़ें- Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें
जन्म तिथि 13 वालों की कमजोरियां
जिस तरह प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई खूबी होती है, ठीक उसी तरह उनकी कोई न कोई कमजोरी भी जरूर होती है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जन्म तिथि 13 वाले काफी जिद्दी होते हैं, जो आसानी से लोगों की सही बात भी नहीं मानते हैं. यदि कोई काम इनकी योजना के अनुसार नहीं होता है तो ये उसका विरोध करते हैं. साथ ही उदास व परेशान हो जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines