Unluckiest Zodiac Sign 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को हानि होने के योग, 21 जून को मंगल-शुक्र की युति से बनेगा रुचक योग

Unluckiest Zodiac Sign 2026: जब कभी भी मंगल और शुक्र ग्रह की युति बनती है तो उससे शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. इस बार जून 2026 में रुचक योग का निर्माण हो रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. चलिए अब जानें रुचक योग के अशुभ प्रभाव से आने वाले दिनों में किन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

Unluckiest Zodiac Sign 2026
1 / 6

21 जून 2026 को मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा, जहां पर उनका मिलन शुक्र ग्रह से होगा. मंगल-शुक्र के इस मिलन से न सिर्फ युति बनेगी, बल्कि रुचक योग का भी निर्माण हो रहा है. वैसे तो रुचक योग का अक्सर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है, लेकिन इस बार 5 राशियों को फायदा होने की जगह नुकसान होने की संभावना अधिक है. यहां पर आप जान सकते हैं कि इन 5 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

सही समय पर फैसला न लेने के कारण सभी काम वक्त पर पूरे नहीं हो पाएंगे. साथ ही ऑफिस में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. उम्मीद है कि इस दौरान आपको धन की कमी और पैरों में दर्द की समस्या से छुटकारा भी नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

मन के शांत न रहने के कारण जरूरी कामों में गड़बड़ी हो सकती है. साथ ही पैसों की कमी का आप और आपके घर वाले कुछ वक्त तक सामना करेंगे. बिना सोचे-समझे नौकरी छोड़ना भी इस दौरान आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. ये भी पढ़ें- Palmistry Grille Marks: हथेली पर जाली का डिजाइन बनना शुभ या अशुभ? 5 पर्वतों का अलग-अलग फल जानें

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

धन की कमी से कुछ दिनों तक हर उम्र के जातकों को छुटकारा नहीं मिलेगा. इसके अलावा बिना पढ़ें दस्तावेजों को साइन करने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं. साथ ही सेहत में गिरावट का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा होने के कारण आप परेशान रहेंगे. समय पर कार्य पूरा न होने के कारण ऑफिस में बॉस की फटकार सुनने को मिल सकती है. साथ ही वो आपका प्रमोशन रोक सकते हैं. ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

ऑफिस में तमाम परेशानियों का आप सामना करेंगे, जिसके कारण मूड खराब रहेगा. इसके अलावा घर वालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. उम्मीद है कि इससे उन्हें बहुत दुख होगा. साथ ही सेहत में सुधार का अनुभव आप नहीं करेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन