Numerology Forecast: 1 जुलाई 2026 की न्यूमरोलॉजी एनर्जी आपको फुल कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और एक्शन मोड में ला सकती है. ऐसा महसूस हो सकता है कि अब बड़े फैसले लेने और नई शुरुआत करने का सही समय है. अपनी बात खुलकर रखने का साहस मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कॉन्फिडेंस कहीं ओवरकॉन्फिडेंस या गुस्से में न बदल जाए. आज अगर आप अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाते हैं और लोगों के साथ मिलकर चलते हैं, तो काम, करियर और पर्सनल लाइफ, हर जगह अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.
अगर न्यूमरोलॉजी एनालिसिस की बात करें, तो 1 जुलाई का मूलांक 1 बनता है, जो सूर्य के स्वामित्व का अंक है. वहीं पूरी तारीख यानी 01-07-2026 का एकल अंक यानी भाग्यांक 9 आता है, जो मंगल से जुड़ा है. इसीलिए यह दिन लीडरशिप, हिम्मत और फास्ट एक्शन का दमदार कॉम्बिनेशन दर्शा रहा है. यह दिन खासकर मैनेजमेंट, बिजनेस, स्टार्टअप, स्पोर्ट्स, डिफेंस और पब्लिक लीडरशिप से जुड़े लोगों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, 1 जुलाई का यह अंक ज्योतिषीय योग किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है?
1 जुलाई के लिए मूलांक 1 भविष्यफल
1 जुलाई से मूलांक 1 यानी जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 वालों के लिए समय काफी मजबूत दिख रहा है. रुके हुए काम रफ्तार पकड़ सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बॉस आपके काम पर भरोसा दिखा सकते हैं. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी बात असर छोड़ेगी. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी पुराने रिश्तेदार से फायदा देने वाली जानकारी मिल सकती है. बैंक या सरकारी दफ्तर का अटका काम आगे बढ़ सकता है. अगर किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो राहत की शुरुआत हो सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस पहले से बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सही दिशा पकड़ेगी. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत फायदा देगी. किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा. खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें. जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें.
1 जुलाई के लिए मूलांक 5 भविष्यफल
मूलांक 5 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23) तारीख को हुआ है, के लिए 1 जुलाई नए मौके लेकर आ सकता है. कमाई का नया रास्ता खुल सकता है. फ्रीलांस, डिजिटल या ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है. सोशल मीडिया पर आपकी पहचान बढ़ सकती है. कोई पुराना ग्राहक फिर से संपर्क कर सकता है. व्यापार में नई डील बनने के संकेत हैं. नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है. किसी दोस्त से उपयोगी सलाह मिलेगी. पड़ोसी या परिचित के साथ छोटा विवाद शांत हो सकता है. स्टूडेंट्स को किसी शिक्षक का अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा. यात्रा का प्लान अचानक बन सकता है. पेट और नींद का ध्यान रखें. किसी पशु को भोजन कराना और जरूरतमंद मरीज की मदद करना मानसिक संतोष देगा.
1 जुलाई के लिए मूलांक 9 भविष्यफल
मूलांक 9 यानी जन्म तारीख 9, 18 या 27 वालों के लिए 1 जुलाई का समय साहस और उपलब्धि का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुका फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा. प्रमोशन या नई भूमिका की चर्चा शुरू हो सकती है. कारोबार में पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं. नया पार्टनर सोच-समझकर चुनें. परिवार में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है. भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. कोर्ट-कचहरी या सरकारी प्रक्रिया में राहत मिलने की संभावना है. स्टार्टअप या छोटे बिजनेस से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है. स्टूडेंट्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. फिटनेस पर ध्यान देने से ऊर्जा बनी रहेगी. सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट से अच्छा नेटवर्क बन सकता है. किसी धार्मिक सेवा, रक्तदान या जरूरतमंद की सहायता करने से मन प्रसन्न रहेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें. तभी किस्मत पूरा साथ देगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.