दुनिया में अलग-अलग व्यक्तित्व के लोग होते हैं। हर एक व्यक्ति के सोचने का नजरिया दूसरों से अलग होता है। जहां कुछ लोग आसानी से भविष्य को भांप लेते हैं, तो कुछ अपनी ही समस्याओं में उलझे रहते हैं। हालांकि हर एक व्यक्ति के बारे में उसकी जन्म तिथि की मदद से पता चल सकता है।
अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक का खास महत्व है, जिससे भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति की इंट्यूशन पॉवर मजबूत होती है। इन्हें कई बार आगे होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में।
किन लोगों के पास होती है स्पेशल Power?
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 7, 11, 16, 20, 25 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों की इंट्यूशन पॉवर यानी अंतर्ज्ञान शक्ति स्ट्रांग होती है। इन्हें कई बार भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास हो जाता है। इन्हें पहले ही पता चल जाता है कि आने वाले समय में इनके साथ कोई बड़ी घटना होगी या नहीं। हालांकि कुछ लोग अपनी इस स्पेशल पॉवर से लोगों की मदद भी करते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: अप्रैल में मीन राशि पर बनी रहेगी मंगल-बृहस्पति की कृपा, बढ़ेगी आमदनी!
किन लोगों को करना चाहिए बिजनेस?
वैदिक अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 3, 8, 10, 14, 19, 21, 24, 28 और 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए खुद का बिजनेस करना शुभ रहता है। ये लोग अपने काम के प्रति वफादार होते हैं और मन लगाकर कार्य करते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये कभी भी रिस्क लेने से डरते नहीं हैं। यदि ये लोग खुद का काम करते हैं, तो कुछ ही समय में इन्हें सफलता मिल जाती है। इसके अलावा इन्हें भविष्य में भी कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines