Numerology Love Life: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके प्रति लोगों का गजब का आकर्षण होता है. यह आपने देखा और महसूस किया होगा. हो सकता है कि आप भी खुद भी एक ऐसे व्यक्ति हों, जिसके लिए लोग लाइन लगाएं खड़े हों. अक्सर ये लोग आकर्षक, चुलबुले, बातचीत में माहिर और दिलफेंक किस्म के होते हैं. यही कारण है कि इनके एक से अधिक अफेयर होते हैं.
अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग अक्सर मूलांक 5 और मूलांक 6 से जुड़े होते हैं. इनकी पर्सनैलिटी और नेचर से इम्प्रेस होकर लोग अक्सर इनके ‘क्रश’ बन जाते हैं. यही कारण है कि इन दो मूलांक के लोगों ‘क्रश किंग’ कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Rudraksh Bracelet Benefits: क्यों ट्रेंड में है रुद्राक्ष ब्रेसलेट, क्या सच में ‘एंग्जायटी’ होती है दूर, जानें
मूलांक 5 – बुध हैं बड़े खिलाड़ी
किसी महीने की 5, 14 या 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जिसे स्वामी ग्रह हैं बुध. बुध के प्रभाव से इनका कम्यूनिकेशन स्किल जबरदस्त होता है. दूसरे शब्दों में कहें, तो इनकी बातचीत के शैली कातिलाना किस्म की होती है. दूसरी विशेषता है, इनका चुलबुलापन, जिससे ये हर महफ़िल, पार्टी और ग्रुप की जांन बन जाते हैं.
इनका मस्तीखोर अंदाज इनको फ्लर्टी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है. इन्हें जरा भी अकेलापन काटने को दौड़ता है. इससे बचने के लिए ये लोग कई अफेयर चला लेते हैं. इनका हाजिरजवाब अंदाज लोगों को दीवाना बना देता हैं. लिहाजा इनकी क्रश लिस्ट काफी लंबी हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Body Hair Removal: मर्दों को शरीर के बाल निकालने चाहिए या नहीं, जानें क्या हैं शेविंग-ट्रिमिंग के धार्मिक नियम
मूलांक 6 – सुंदरता-शालीनता का जादू
मूलांक 6 शुक्र ग्रह के प्रभाव वाला मूलांक है, जिसमें 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग आते हैं. इनकी सबसे बड़ी विशेषता है- इनकी नैचुरल ब्यूटी. इनके हुस्न के जादू के लिए ‘ब्यूटी ओवर ब्रेन’ कहावत बनी है. जी हाँ, इनके चाहने वालों की लाइन काफी लंबी होती है.
इसके साथ ही इनकी आवाज भी काफी मीठी और सुरीली होती है. साथ ही इनके सजने-संवरने का शौक इन्हें औरों से अलग बनाता है. अंदाज में नैचुरल रोमांस भी होता है. जाहिर है कि कौन फिदा नहीं होगा. इसलिए ये लोग भी भी ‘क्रश किंग’ के टाइटल पर फिट बैठते हैं.
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone: पन्ना के साथ न पहनें ये 3 रत्न, वरना लाइफ में बनी रहेगी उथल-पुथल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines