Numerology: अंक ज्योतिष में कई अंकों के कॉम्बिनेशन को बहुत ही शुभ माना जाता है. हालांकि, यह बहुत ही दुर्लभ भी होते हैं. इसी मूलांक 2 और भाग्यांक 2 का मेल होना बेहद खास होता है. अगर किसी व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक दोनों ही 2 है, तो इन लोगों का जीवन बहुत ही अच्छा माना जाता है. इन लोगों की लव लाइफ, करियर और भविष्य कैसा होता है आइये इसके बारे में जानते हैं.
मूलांक 2 और भाग्यांक 2 का कॉम्बिनेशन
अगर किसी का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होगा. जबकि, भाग्यांक के लिए जन्म तारीख, जन्म के महीने और वर्ष के अंकों को जोड़ना होता है. अगर जन्म तिथि 2/11/1996 है, इसका कुल योग 2 + 1 + 1 + 1 + 9 + 9 + 6 = 29, 2 + 9 = 11 यानी 1 + 1 = 2 होगा. यानी व्यक्ति का भाग्यांक 2 होगा. जन्म तारीख और जन्म के वर्ष महीने के जरिए भाग्यांक और मूलांक के कॉम्बिनेशन को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 9 वालों की इनके साथ बनती है मजबूत जोड़ी, हमेशा खुशहाल रहता है वैवाहिक जीवन
कैसे होते हैं मूलांक और भाग्यांक 2 वाले लोग?
अंक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. मूलांक 2 और भाग्यांक 2 वालों के स्वामी चंद्र देव होते हैं. इन लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलता है. चंद्रमा को मन, भावनाओं, शांति और माता का कारक माना जाता है. चंद्रमा के प्रभाव से यह लोग शांत स्वभाव के होते हैं. यह मिलनसार और दयालु स्वभाव के होते हैं. इन्हें झगड़ा करना पसंद नहीं होता है. इनका संबंध चंद्र ग्रह से होता है. इन्हें चंद्रमा को संतुलित करने के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए और चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए.
लव लाइफ से जुड़े रहस्य
मूलांक और भाग्यांक 2 के कॉम्बिनेशन वाले लोगों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी होती है. यह बहुत ही अच्छे पार्टनर साबित होते हैं. हालांकि, कई बार यह जल्दी दुखी हो जाते हैं. इनके भावनात्मक स्वभाव के कारण ऐसा होता है. अगर पार्नटर इनकी बातों को नहीं समझता है, तो इन्हें दुख होता है.
करियर में मिलती है सफलता
यह लोग बहुत ही मेहनती और वफादार होते हैं. इन लोगों को करियर में अच्छी सफलता मिलती है. यह मेहनत के दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इन लोगों को साझेदारी के काम में अधिक सफलता मिलती है. हालांकि, कई बार यह सोचने में अधिक समय लगा देते हैं इसकी वजह से अच्छे मौके हाथ से निकल जाते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: सास-ससुर के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के जमाई, ससुराल में मिलता है खूब मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
49 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines