New Year 2024: नए साल पर करें खास उपाय, तमाम सुख-सुविधाओं से भर जाएगा नववर्ष

New Year Astro Tips: सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए नए साल पर ये कुछ उपाय जरूर करें।

image - 2023-12-05T195349.379
विज्ञापन

New Year 2024 Astro Tips: नया साल आने वाला है। 2023 में तमाम समस्याओं को देखते हुए हर कोई नए साल मे नई शुरूआत करना चाहता है। खुशहाली और तरक्की की उम्मीद करता है। अधिकतर लोग साल की शुरूआत मंदिर में पूजा-पाठ करके करते हैं। साल के पहले दिन कुछ उपाय करके आप अपनी तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। जिससे आपका पूरा साल सुख-सुविधा से व्यतीत होगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Advertisment

News24 Whatsapp Channel

तांबे के लोटे से जल अर्पित करें

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो नए साल की सुबह आप पूजा- पाठ करके करें। तांबे के लोटे में जल, गुड़ और सिंदूर मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें। साथ ही भजन, कीर्तन का हिस्सा बने। घर पर कुछ भगवान का महोत्सव भी करा सकते है। कुछ नियमों को करके आप नए साल को अच्छा बना सकते है।

घर की सजावट करें

नए साल पर घर की साफ- सफाई करें। घर में रोशनी के लिए झालर नई-नई लाइटें लगाए। इससे घर में सुख- संपन्नता आती है। नकारात्मकता दूर होती है।

विज्ञापन

अन्न- वस्त्र दान करें

ज्योतिषाचार्य के अनुसार नए साल की शुरूआत में दान दें। गरीबो को भोजन कराएं। वस्त्र और सवा पांच किलो का गेहूं दान करने से पूरे साल आपके घर में अन्न का भंडार भरा रहेगा। आपके ऊपर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा रहेगी।

विज्ञापन

सुख- समृद्धि बढ़ाने के लिए करें उपाय

नए साल पर घर में सुख- समृद्धि बढ़ाने के लिए तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें कुछ केसर मिलाकर रख दें। और केसरयुक्त शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही जल चढ़ाते वक्त ऊँ महादेवाय नमः मंत्र का शिवजी के सामने हाथ जोड़कर 108 बार जाप करें। और अपनी मनोकामनां भगवान से कहें।

विज्ञापन

https://youtu.be/XsD7xq9B7rY

विज्ञापन

शिवजी के वाहन नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं। साथ किसी गाय को घास, रोटी और कुछ मीठा खिलाएं।

लाल रंग के कपड़े पहने

हिंदू धर्म में महिलाओं को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। आप साल के पहले दिन जो कार्य करती है, उसका असर पूरे साल आप पर पड़ता है। इसलिए नए साल घर की महिलाओं को लाल वस्त्र पहनने चाहिए। लाल रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नए साल पर लाल वस्त्र पहनने से पूरे साल घर में सुख- समृद्धि आती है।

विज्ञापन

शिवलिंग पर इत्र चढ़ाए

यदि आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं चल रही है, तो उन्हे दूर करने के लिए नए साल में शिवलिंग पर इत्र चढ़ाए और माता पार्वती के पांच नामों का जाप करें। माहेश्वरी (भगवान शिव की शक्ति), शाम्भवी( शंभू की पत्नी), सत्यानादास वरुपिनी, शाश्वत आनंद, सर्ववाहना (सभी वाहनों का सवारी) आघ ( प्रारंभिक वास्तविकता) इन प्रभावशाली नामों का जाप करके आप अपनी सारी समस्याओं खत्म कर सकते है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ