हथेली की यह रेखा देती है सरकारी नौकरी का संकेत, ऐसे करें चेक

Palmistry For Goverment Job: हाथ की लकीरो से आप जान सकते हैं, आपका करियर कैसा होगा। आपके जीवन में सरकारी नौकरी है या नहीं

Image (4) (1)

Palmistry For Goverment Job: ज्योतिषाचार्य के अनुसार मनुष्य के हाथ की लकीरों से व्यक्ति के जीवन के बारें में जान सकते है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं, चिन्हों को देखकर व्यक्ति का भविष्य बताया जा सकता है। आपके जीवन में सरकारी नौकरी है या नही आप हाथ की लकीरों से लगभग पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ में सूर्य रेखा, हृदय रेखा को भेदते हुए मस्तिष्क रेखा की तरफ निकले तो ऐसे लोगों के सरकारी नौकरी के चांस ज्यादा होते है। वहीं जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा उठी हुई होती है और कोई रेखा इस रेखा को भेद न रही हो, और रेखा बिल्कुल सीधी जा रही हो, तो ऐसे लोगों के भी सरकारी नौकरी के ज्यादा चांस होते है।

विज्ञापन

मिलती है बड़े ओहदे पर नौकरी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार  अगर आपके हाथ मे  भाग्य रेखा से एक रेखा बृहस्पति की ओर है तो ऐसे लोगों का करियर बहुत अच्छा होता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं होती है। वही जिन व्यक्तियों की हथेली में भाग्य रेखा, जीवन रेखा को भेदती हुई और गुरू- शनि के बीच से होकर जाएं तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर त्रिकोण की आकृति बन रही हो तो ऐसे व्यक्ति की बड़े ओहदे पर नौकरी होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: अगर चाहते हैं जल्द मिल जाए कर्ज से मुक्ति? तो बेडरूम में ऐसे लगाएं बेड

रहती हैं करियर संबंधी परेशानी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ मे सूर्य रेखा हृदय रेखा से पहले ही खत्म हो जाए और रेखा छोटी हो तो ऐसे लोगों के जीवन में करियर संबंधी परेशानी रहती है। और वहीं अगर हथेली में सूर्य पर हों और वे रेखाएं आपस में एक दूसरे को काट रही है तो ऐसे लोगों के करियर में उतार-चढ़ाव लगा रहता है और नौकरी आती जाती रहती है। सूर्य रेखा पूरी तरह से सही न हो और अगर धुंधली भी हो तो ऐसे व्यक्ति को नौकरी के मामलें में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ