Neech Bhang Rajyog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की तारीख ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन मंगल ग्रह अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन इस गोचर की खासियत यह है कि कर्क राशि में पहले से ही उच्च स्थिति में गुरु देव विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि गुरु और मंगल की यह युति अत्यंत दुर्लभ है. चूंकि गुरु और मंगल परम मित्र हैं, इसलिए उच्च के गुरु के साथ बैठने से मंगल का नीचत्व भंग होकर एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली 'नीचभंग राजयोग' का निर्माण हो रहा है. यह राजयोग जीवन में वह परिवर्तन लाता है जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. इसे गुरु-मंगल योग भी कहते हैं, जिससे व्यक्ति वारे-न्यारे हो जाते हैं.
नीचभंग राजयोग का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, गुरु और मंगल की इस युति से बनने वाला नीचभंग राजयोग एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. गुरु बृहस्पति देवगुरु हैं, जबकि मंगल ग्रहों के सेनापति हैं. इन दोनों ग्रहों के मिलन से साहस, ऊर्जा, ज्ञान और बुद्धि का अद्भुत संतुलन बनता है. इस योग से करियर, धन और रुके हुए कामों में प्रगति के नए अवसर बनेंगे. व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और योजनाओं को नई गति मिलेगी. इसमें खासकर मंगल की स्थिति जमीन-जायदाद, वाहन, मकान, दुकान आदि से जुड़े मामलों में लाभ देगी, जबकि गुरु की स्थिति ज्ञान, निर्णय क्षमता और भाग्य से जुड़े मामलों में सबसे अधिक लाभ दे सकती है. ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, मेष-मिथुन समेत किन 5 राशियों की किस्मत संवरने के योग बन रहे हैं?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
नीचभंग राजयोग: मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ा बदलाव ला सकता है. मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं. ऐसे में उनका नीच भंग होना आपके लिए खास माना जा सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन या बेहतर पैकेज की बातचीत आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में अटका प्रोजेक्ट फिर से ट्रैक पर आएगा. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. फैमिली में आपकी बात को ज्यादा महत्व मिलेगा. लव रिलेशन में पार्टनर का सपोर्ट बढ़ेगा. जल्दबाजी छोड़कर प्लानिंग से चलेंगे तो यह समय बड़ा फायदा दे सकता है.
---विज्ञापन---
नीचभंग राजयोग: मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग पैसा और फैमिली से जुड़े मामलों में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है. अचानक कोई पुराना पेमेंट मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता भी खुल सकता है. जॉब में आपकी कम्युनिकेशन स्किल काम आएगी. बिजनेस में क्लाइंट या डील से फायदा हो सकता है. सेविंग बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. परिवार में किसी जरूरी मुद्दे का हल निकल सकता है. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर होगी. स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. बस पैसों के मामले में इमोशनल होकर फैसला न लें.
---विज्ञापन---
नीचभंग राजयोग: कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह और योग गोचर सबसे खास रह सकता है. मंगल आपकी राशि में आ रहे हैं. साथ में उच्च के गुरु मौजूद हैं. इससे नीच भंग राजयोग का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर दिख सकता है. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. लंबे समय से अटका कोई बड़ा फैसला आगे बढ़ सकता है. जॉब में नई भूमिका या लीडरशिप का मौका मिल सकता है. बिजनेस में विस्तार की प्लानिंग शुरू हो सकती है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं. लव रिलेशन में पार्टनर का भरोसा बढ़ेगा. आपकी पर्सनैलिटी का असर सोशल सर्कल में भी साफ दिखेगा.
नीचभंग राजयोग: वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और करियर दोनों को एक्टिव कर सकता है. मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं. इसलिए उनका नीच भंग होना आपके लिए खास मायने रखता है. अचानक किसी पुराने मौके का फायदा मिल सकता है. जॉब में प्रमोशन या रोल चेंज की खबर आ सकती है. बिजनेस में दूर के शहर या विदेश से जुड़ा काम मिल सकता है. हायर स्टडीज की प्लानिंग कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी दिशा मिलेगी. यात्रा भी फायदेमंद रह सकती है. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. लव रिलेशन में भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Astrology Zodiac Prediction: बदला लेने में नंबर एक हैं इन 5 राशियों के लोग, सालों बाद भी नहीं भूलते अपना अपमान
नीचभंग राजयोग: धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह योग अचानक आर्थिक फायदा और रुके मामलों में राहत दे सकता है. गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं. कर्क में उनकी मजबूत स्थिति मंगल के नीचत्व को भंग करने में अहम भूमिका निभा रही है. ऐसे में पुराने अटके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. बिजनेस में निवेश या फंडिंग से जुड़ा रास्ता खुल सकता है. जॉब में इंक्रीमेंट या इंसेंटिव की उम्मीद बन सकती है. लोन या आर्थिक दबाव कम करने का मौका मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा भी मिल सकता है. पार्टनर के साथ पैसों को लेकर समझ बेहतर होगी. हालांकि बड़े निवेश में पेपरवर्क अच्छी तरह जांचना आपके लिए जरूरी रहेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.