Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ दिनों बाद शारदीय नवरात्रि का पर्व आने वाला है। नवरात्रि का पर्व भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि से पहले सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई जरूर करते हैं। आज इस खबर में जानेंगे ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो नवरात्रि के पहले कर लेने से मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हो जाएगी। इसके साथ ही अपनी कृपा भी बनाए रखेगी। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

घर का करे सारा काम

मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि से 1 सप्ताह पहले अपने पूरे घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का वास भी होता है।

विज्ञापन

घर में मौजूद सोफे के कवर और खिड़कियों में लगे पर्दों को भी अच्छे से साफ करें या फिर बदल दें।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में घर के बाथरूम का बड़ा महत्व होता है। कहते हैं नवरात्रि से पहले बाथरूम की टाइल्स को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां आती है। इसके साथ ही वास्तु देव प्रसन्न हो जाते हैं।

नवरात्रि से कुछ दिन पहले ही घर की रसोई को साफ कर लेना चाहिए, क्योंकि रसोई ही घर के सारे सदस्यों की पेट भरती है। रसोई को साफ करने के लिए पानी में बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रसोई घर की चिपचिपाहट खत्म हो जाती है। घर की रसोई साफ-सुथरी रहती है तभी मां अन्नपूर्णा का वास भी होता है।

विज्ञापन

घर की सजावटों का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। नवरात्रि में घर की साफ-सफाई करने के बाद सजावट की छोटी-मोटी चीजें लाकर रखनी चाहिए। घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। उससे घर में रौनक आ जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ