Navpancham Yog: 20 मई से बुलंदियों पर होंगी ये 3 राशियां, नवपंचम योग दिलाएगा सफलता और खूब धन

Navpancham Yog: 17 मई को शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद 20 मई 2026 को नवपंचम योग बनेगा, जिसमें बुध और यम शामिल हैं. यह 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है और धन, सफलता, मान-सम्मान और करियर में तरक्की योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

navpancham-yog

Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवपंचम योग त्रिकोण भाव से संबंधित एक बेहद शक्तिशाली और फलदायी योग है, जो तब बनता है जब कोई दो ग्रह पंचम यानी 5वें और नवम यानी 9वें भाव में विराजमान होकर एक-दूसरे को दृष्ट करते हैं यानी देखते हैं. यही कारण है कि इसे नवपंचम दृष्टि योग भी कहते हैं. जब कोई दो ग्रह इस स्थिति में होते हैं, तब उन ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी 120 डिग्री होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्ञान, सफलता, धन, मान-सम्मान और अच्छे अवसर के योग को सामने लाने वाला यह महाफलदायी और शक्तिशाली योग 20 मई, 2026 को बनेगा. इसमें जो दो ग्रह शामिल होंगे, वे हैं- बुध और यम. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मई 2026 में बनने वाला यह पहला नवपंचम योग है, जो 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों लिए यह नवपंचम योग जीवन में कई पहलुओं को प्रभावित करेगा और लाइफ में पॉजिटिव लाएगा. रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे, जिनसे जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है. जॉब कर रहे लोगों को ऑफिस में सहयोग मिलेगा, आपकी मेहनत से सीनियर और बॉस भी इंप्रेस होंगे. कारोबारियों की बाधाएं समाप्त होंगी. नई डील से मिलने से व्यापार का विस्तार संभव है. स्टूडेंट जातक को सफलता मिल सकती है, विशेष कर कंपीटीशन एग्जाम में रैंक आ सकते हैं. रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा और घर के लोगों से भी. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा.

सिंह राशि (Leo)

मई 2026 का यह पहला नवपंचम योग सिंह राशि के जातकों के भाग्य का साथ देगा. मन में सोचे हुए काम भी हकीकत में पूरे हो सकते हैं. यह योग शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद बन रहा है, जो यम पर मेहरबान होंगे. यम की कृपा से काम की बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, जो लाभकारी होगा. व्यावसायियों को पुराने बिल के धन क्लियर होने के प्रबल योग हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई पद भी प्राप्त हो सकता है. बुध के प्रभाव से वाणी में मिठास और प्रभाव आएगी. लव लाइफ में मजबूती बढ़ेगी और पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. सफलता और आर्थिक मजबूती आपसे अधिक दूर नहीं रह पाएगी.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए बुध-यम का यह नवपंचम योग काफी फलदायी साबित हो सकता है. जीवन में उन्नति होगी. नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है. नौकरी और करियर में अचानक कोई ट्विस्ट आएगा, जो जीवन को चमका देगा. बेरोजगारों को भी अच्छे अवसर मिलने की प्रबल संभावना है. जो जातक लंबे समय से किसी खास योजना पर काम कर रहे थे, तो अब मेहनत के फल का स्वाद लेने का समय आ गया है. कारोबार में प्रगति होगी, धन की बोरी भरने लगेगी. नए-नए फील्ड को आजमा कर आप व्यापार में विस्तार करेंगे. स्टूडेंट को स्टडी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभ देगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ