हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘नवमपंचम राजयोग’ से पलटेगी 3 राशियों की किस्मत, गुरु ग्रह बृहस्पति और केतु बरसाएंगे कृपा

Navam Pancham Rajyoga: कुंडली के 12 भावों (घर) में ग्रहों की स्थिति से तरह-तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं। मई 2024 में गुरु और केतु के एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में स्थित होने के कारण नवमपंचम राजयोग बन रहा है, जिसका 3 राशियों पर सबसे अधिक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

विज्ञापन
नवमपंचम राजयोग 2024

Navam Pancham Rajyoga: साल 2024 का मई महीना ग्रहों के गोचर के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। 1 मई को वृषभ राशि में गुरु ग्रह बृहस्पति के गोचर करने से बहुत ही विशेष और दुर्लभ योग बने हैं। कालपुरुष कुंडली में गुरु और केतु के एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में स्थित होने की वजह से नवमपंचम राजयोग बन रहा है। इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बहुत लाभान्वित होंगी।

बता दें कि केतु ग्रह के बारे में यह एक मिथक है कि वे हमेशा अशुभ फल देते हैं। वैदिक ज्योतिष में केतु को मोक्ष का कारक ग्रह बताया गया है। यह एक वास्तविक ग्रह न होकर एक ‘छाया ग्रह हैं, जो तर्क, गुप्त विद्या, डॉक्टर, वैकल्पिक-चिकित्सा पद्धति और कम्प्यूटर लैंग्वेज के भी कारक ग्रह हैं। वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति धन, शिक्षा, ज्ञान, तार्किकता, विधि और कानून, विवाह, पत्नी, संतान आदि के कारक ग्रह हैं।

नवमपंचम योग का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवमपंचम राजयोग (Navam Pancham Rajyoga) काफी अनुकूल और लाभकारी सिद्ध होने वाला है। धन-संबंधी संकट दूर हो जाएंगे। व्यापार में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी होगी। आईटी और कम्प्यूटर से जुड़े व्यवसाय में बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, अच्छे कॉलेज में दाखिला होने के योग हैं। सरकारी नौकरी में जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, उनकी पुनः बहाली होने के योग हैं।

मिथुन राशि

नवमपंचम राजयोग (Navam Pancham Rajyoga) का असर मिथुन राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में प्रगति दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। आर्थिक कार्य-योजनाएं वास्तविक धरातल लागू करने में सफलता मिलेगी, इसका दूरगामी लाभ होगा। व्यापारियों को कारोबार से जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। धन की आमद बढ़ेगी और आय के नए स्रोत भी विकसित होने के योग हैं। बड़े भाई-बहन के सहयोग से बिगड़े काम बन सकते हैं। सपरिवार लंबी छुट्टी पर जाने की संभावना हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजकुमार बुध की नीचता भंग, 3 राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नवमपंचम राजयोग (Navam Pancham Rajyoga) बेहद सकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। सभी प्रकार के रुके और अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना हर रहेगा। परिवार को पूरा समय दे पाएंगे। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने के योग हैं। ऑफिस में आधिकारियों और सहकर्मियों के साथ विवाद समाप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें