ग्रहों के राजकुमार बुध की नीचता भंग, 3 राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय

Budh Gochar 2024: एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों के राशि परिवर्तन से मनुष्यों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब एक ग्रह की नीचता भंग होती है, तब उसका असर बढ़ जाता है। 10 मई, 2024 को मीन राशि से मेष मेष में गोचर करने से ग्रहों के राजकुमार बुध की नीचता भंग हो गई, जिसका गहरा असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

Budh Gochar 2024

बुध गोचर 2024

Budh Gochar 2024: ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर कर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से जीवन के हर क्षेत्र पर व्यापक असर पड़ता है। 10 मई, 2024 से पहले ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में थे। मीन गुरु ग्रह बृहस्पति की राशि है। मीन राशि में बुध नीच के हो जाते हैं। 10 मई को बुध ने मेष राशि में प्रवेश किया है, जिससे उनकी नीचता भंग यानी समाप्त हो गई है। बता दें, जब ग्रह नीच राशि में होते हैं, तो फल देने की उनकी शक्ति घट जाती है। ग्रह के नीचता समाप्त होने के बाद उनकी शक्ति फिर लौट आती है और फिर से शुभ प्रभाव दिखाने लगते हैं। बुध की नीचता भंग होने से 3 राशियों के जातकों जीवन में भाग्योदय और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

बुध की नीचता भंग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध की नीचता समाप्त होने से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य और कर्म पर बहुत अनुकूल असर होने के योग बने हैं। चाहे वह व्यापार हो, शिक्षा या नौकरी, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों का व्यवसाय देश से बाहर विदेश में फैल सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को नई उपलब्धियां हासिल होने के योग हैं, जिससे धन की आमद भी होगी। नौकरीपेशा जातकों के काम का बोझ कम होगा, लेकिन आय में वृद्धि होगी, इन्क्रीमेंट होने के योग हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर बुध की नीचता भंग का काफी सकारात्मक असर पड़ने वाला है। जो जितना मेहनत करेंगे, उनको उससे अधिक फल मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बचत में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश का बढ़िया रिटर्न मिलने के योग हैं। नए निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में पारिवारिक सहयोग मिलेगा, अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ बहुत मधुर रहने के योग दर्शा रहा है।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध की नीचता भंग का तुला राशि के जातकों को अच्छा परिणाम दिलाने वाला होने के योग दर्शा रहा है। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी, इन कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और आर्थिक उपार्जन भी होगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट होने की संभावना है। चर्म उद्योग, जैसे चप्पल-जूते के व्यवसाय से जुड़े जातक जबरदस्त प्रगति करेंगे। लोहा उद्योग और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ