Name Personality Traits: मेहनत से किस्मत को अपनी ओर मोड़ लेते हैं 'अ' नाम वाले लोग, काम से नहीं करते हैं कंप्रोमाइज

Name Personality Traits: ‘अ’ हिन्दी वर्णमाला का पहला अक्षर है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ‘अ’ अक्षर नाम शुरू होने वाले लोग मेहनत, साहस और नेतृत्व से किस्मत मोड़ते हैं. साथ ही, नई शुरुआत का साहस इन्हें आगे बढ़ाता है, क्या यही वजह है कि ये हर चुनौती जीत लेते हैं? आइए जानते हैं, ‘अ’ नाम वाले लोगों की खासियतें क्या होती हैं?

Name-Personality-Traits-1

Name Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव पर गहरा असर डालता है. हिंदी वर्णमाला का पहला अक्षर ‘अ’ ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति मेष राशि से संबंधित माने जाते हैं. ज्योतिष में मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, शक्ति, नेतृत्व और परिश्रम स्वामी ग्रह हैं. यही कारण है कि इस प्रभाव से ‘अ’ नाम वाले लोग जीवन में आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा रखते हैं. आइए जानते हैं, ‘अ’ नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व और विचार कैसा होता है?

विज्ञापन

नई राह चुनना है इनका स्वभाव

अश्विनी नक्षत्र से जुड़ाव इन लोगों में तेजी और सक्रियता लाता है. नया काम शुरू करना, नई राह चुनना और जोखिम लेना इनके स्वभाव का हिस्सा बन जाता है. बदलाव से डरने के बजाय इनमें उत्साह दिखाई देता है. यही कारण है कि जीवन में कई मौके इनके पक्ष में आते हैं.

विज्ञापन

बनाते हैं भीड़ में अलग पहचान!

‘अ’ नाम वाले लोग अपने फैसलों पर पूरा भरोसा रखते हैं. भीड़ में अलग पहचान बनाने की चाह इनमें साफ दिखाई देती है. कठिन परिस्थितियों में भी ये लोग खुद पर विश्वास बनाए रखते हैं. नेतृत्व करना इन्हें स्वाभाविक रूप से आकर्षित करता है.

किस्मत के भरोसे नहीं बैठते ये लोग

ये लोग किस्मत के भरोसे बैठने में विश्वास नहीं रखते हैं. लक्ष्य तय करने के बाद ये पूरा ध्यान उसी पर लगाते हैं. रास्ते में बाधाएं आती हैं, फिर भी इनके कदम आगे बढ़ते रहते हैं. निरंतर प्रयास से हालात बदलने की क्षमता इनमें प्रबल रूप से पाई जाती है. इसी वजह से इन्हें मेहनत से भाग्य बदलने वाला कहा जाता है.

विज्ञापन

काम में ‘नो कंप्रोमाइज’

काम की गुणवत्ता इनके लिए सबसे ऊपर रहती है. इन्हें अधूरा या लापरवाही से किया गया कार्य इन्हें स्वीकार नहीं होता है, क्योंकि काम में ‘नो कंप्रोमाइज’ इनकी सबसे बड़ी खासियत है. एक बार जिम्मेदारी हाथ में आने पर उसे पूरा करना इनकी प्राथमिकता बन जाती है. कई बार यही आदत इन्हें पूर्णतावादी भी बना देती है.

विज्ञापन

अपनी शर्तों पर बढ़ते हैं आगे

स्वाभिमान इनके जीवन की मजबूत नींव होता है. बिना जरूरत किसी पर निर्भर रहना इन्हें पसंद नहीं होता है. अपनी शर्तों पर आगे बढ़ना इन्हें आत्मसंतोष देता है. कठिन समय में भी यही खुद्दारी इन्हें मजबूती से डटे रहने की ताकत देती है.

दिल से निभाते हैं रिश्ते

रिश्तों को ये लोग दिल से निभाते हैं. संकट के समय साथ देने वाले व्यक्ति को ये जीवन भर याद रखते हैं. समय आने पर सहयोग लौटाने की पूरी कोशिश करते हैं. दोस्ती और परिवार दोनों में इनका व्यवहार सच्चा और भरोसेमंद होता है.

विज्ञापन

जल्दबाजी से हो सकता नुकसान

कभी-कभी तेजी से निर्णय लेने की आदत कई बार इनके लिए परेशानी बन जाती है. वहीं, अधिक आत्मविश्वास के कारण ये कभी-कभी दूसरों की सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में धैर्य और संतुलन बनाए रखना इनके लिए जरूरी हो जाता है.

इन उपायों से होगा लाभ

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य से जुड़ी साधना इन लोगों को मानसिक स्थिरता प्रदान करती है. प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना और नियमित ध्यान अभ्यास करना क्रोध व अधीरता को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ