Money Plant Vastu: मनी प्लांट लगाते वक्त सावधानी है जरूरी, एक छोटी-सी भूल बना सकती है कंगाल, जानें सही नियम

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, लेकिन इसे लगाते समय की गई एक छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए मनी प्लांट लगाने के कुछ खास नियम जानना जरूरी है. आइए जानते है, इसे लगाने वक्त कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

Money-Plant-Vastu

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना गया है. हिन्दी में कभी-कभी कुछ लोग इसे धन-पौध या धन-लत्तर भी कहते हैं. माना जाता है कि सही दिशा और सही तरीके से लगाया गया मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. वहीं एक छोटी सी लापरवाही आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है. इसलिए मनी प्लांट लगाते समय कुछ जरूरी नियम जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, इसे लगाने वक्त कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

विज्ञापन

मनी प्लांट के लिए सही दिशा

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता. इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जो मानसिक शांति और ज्ञान से जुड़ी होती है. यहां मनी प्लांट लगाने से घर के सदस्यों की आय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. मनी प्लांट के लिए दक्षिण पूर्व दिशा अधिक अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि यह दिशा धन और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है.

विज्ञापन

बेल का नीचे झुकना क्यों है अशुभ

मनी प्लांट की बेल का नीचे की ओर झुकना या जमीन को छूना वास्तु दोष माना जाता है. ऐसा होने पर धन टिकता नहीं है. बेल को हमेशा ऊपर की ओर सहारे के साथ बढ़ने देना चाहिए. दीवार या स्टैंड का सहारा देना शुभ माना जाता है. इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.

विज्ञापन

सूखा मनी प्लांट देता है नकारात्मक संकेत

अगर घर में मनी प्लांट सूखने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. मनी प्लांट को हमेशा हरा भरा रखें. समय पर पानी दें और पीली पत्तियों को हटा दें. स्वस्थ पौधा ही सकारात्मक फल देता है.

वॉशरूम के पास न लगाएं

मनी प्लांट को कभी भी बाथरूम या वॉशरूम के पास नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार यहां नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है. इससे धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. मनी प्लांट को हमेशा साफ और खुली जगह पर लगाएं.

विज्ञापन

मनी प्लांट का लेन-देन है नुकसानदायक

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को किसी को देना या किसी से लेना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है. शुक्र ग्रह धन, सुख और वैभव का कारक माना जाता है. मनी प्लांट का लेन देन आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है.

देखभाल से बढ़ती है सकारात्मकता

मनी प्लांट को समय समय पर साफ करें. धूल जमी पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. पौधे के पास गंदगी न होने दें. नियमित देखभाल से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ