Namak ke Upay: नमक को भले ही खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कई टोटके और उपायों के बारे में बात की गई है। व्यक्ति अपने ग्रह-नक्षत्रों की खराब दशा को सुधारने के लिए नमक का टोटका कर सकता है। घर में आ रही कोई आर्थिक समस्या या किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक का टोटका कारगर हो सकता है। एक चुटकी नमक की मदद से व्यक्ति अपनी किस्मत को भी बदल सकता है। आज हम आपको नमक के 3 टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका भाग्य बदलने के काम आ सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
1. आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप नमक का टोटका अपना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नमक को रखना होगा। एक कांच के गिलास में नमक और पानी को भरकर इस दिशा की ओर रख दें। इसे हर 15 दिन में बदलते रहे और फिर कुछ ही दिनों में आप खुद फर्क देखने लगेंगे। इससे घर की दरिद्रता और आर्थिक समस्याएं दूर हो सकेंगी।
ये भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बंद किस्मत का ताला खोल देंगे ये 5 उपाय, सभी संकट होंगे दूर!
2. नमक से लगाया पोछा
पानी में नमक को मिलाकर पोछा लगाना आर्थिक समस्या और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। नमक के इस टोटके को शुक्रवार के दिन करना बेहद कारगर माना गया है। अगर आप रोजाना नमक के पानी से पोछा नहीं लगा सकते तो शुक्रवार के दिन इस उपाय को जरूर अपनाएं।
वीडियो के जरिए जानिए नमक के 7 टोटके (Namak ke Totke)
3. बुरी नजर उतारने के लिए उपाय
बुरी नजर उतारने के लिए भी नमक का उपाय बहुत कारगार होता है। बच्चों की नजर उतारने के लिए आप उन्हें पानी में नमक मिलाकर नहला सकते हैं। इससे छोटे बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती है और वो बचे रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: इस दिशा मुंह करके न खाएं खाना, घर में आती है दरिद्रता! जानिए सही तरीका
Disclaimer: News24 की ओर से इस खबर को सिर्फ जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। इसे लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा। इसे अपनाने से पहले और अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या ज्योतिष से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines