Nail Chewing Effect: यह आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों नाखून चबाने या कुतरने की आदत होती है. लोग इसे अक्सर नर्वस टेंशन या बोरियत समझ लेते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र की बातें और मान्यताएं आप जानेंगे तो आपके होश भी उड़ सकते हैं. क्योंकि, यह एक छोटी-सी आदत करियर, बुद्धि और मेंटल स्टेटस को जबरदस्त रूप से हिला सकती है. आइए जानते हैं, नाखून चबाने की आदत के लिए कौन-सी ग्रह जिम्मेदार हैं और जीवन पर क्या-क्या असर हो सकता है?
छाया ग्रह राहु का असर
राहु, जो कि भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं और नेगेटिव एनर्जी के कारक हैं, को नाखून चबाने से सीधे संबंधित माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब आप बार-बार नाखून कुतरते या चबाते हैं, तो राहु की नकारात्मक ऊर्जा आपकी ओर खिंची चली आती है. इसका परिणाम आपको दंग कर सकता है, क्योंकि जॉब में दिक्कत, प्रमोशन में देरी और वर्क प्लेस पर मुश्किलें बढ़ती हैं.
यह भी पढ़ें: Eye Mole Meaning: आंख में कहां तिल होना है शुभ या अशुभ, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य
बुध हो जाते हैं दूषित
यह देखा गया है कि जो लोग नाखून चबाते हैं, उनका अधिकांश निर्णय सही नहीं होता है. इससे जीवन में कई नुकसान होते हैं. करियर हो या कारोबार, कई बार तो ये भारी क्षति कर देते हैं, जिनकी भरपाई भी कठिन होती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है, नाखून चबाने की आदत से बुध ग्रह का कमजोर होना, जो बुद्धि, वाणी, संचार और व्यवसाय के स्वामी ग्रह हैं. इस आदत वाले लोगों के जीवन में धन संकट कभी खत्म नहीं होता.
चंद्रमा की अस्थिरता
प्रायः नाखून चबाने की आदत को मानसिक अस्थिरता, अत्यधिक तनाव या डिप्रेशन का संकेत माना जाता है. ज्योतिष में यह चंद्रमा के कमजोर और अशांत होने की निशानी मानी गई है. यह भी देखा गया है कि ऐसे लोगों की पैसे की कमी भले न हो, वे व्यर्थ की चिंताओं में डूबे रहते हैं. सब कुछ होते हुए भी उनका मन बेचैन रहता है. ज्योतिष शास्त्र इसका सबसे कारण नाखून चबाने की आदत से जोड़ता है.
यह भी पढ़ें: Venus Perfume Remedies: ‘लग्जरी लाइफ’ चाहिए? शरीर के इन ‘पल्स पॉइंट्स’ पर लगाएं इत्र, मजबूत होगा शुक्र
कैसे छोड़ें ये आदत?
आपको बता दें कि ये केवल ज्योतिषीय मान्यताएं या विचार मात्र नहीं हैं, बल्कि इस आदत से आपके नाखून और दांत भी खराब होते हैं और सेहत और किस्मत दोनों बिगड़ती है. इस आदत से निजात पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं:
- राहु को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- बुध को मजबूत बनाने के लिए सुबह हरी घास चलें या हरी चीज देखें.
- चंद्रमा को खुश रखने के लिए ठंडे दूध में मिश्री डालकर पीयें.
- सुबह में सूर्योदय के समय प्राणायाम करें.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines