Name Astrology: जिन लोगों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है, उनका दिल टूटना है तय

Name Astrology: राशि के जरिए जिस प्रकार व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलते हैं, ठीक उसी तरह नाम के पहले अक्षर से भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आज हम आपको नेम एस्ट्रोलॉजी की मदद से उन 12 अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम इनसे शुरू होता है, उन्हें आसानी से सच्चा प्यार नहीं मिलता है।

Name Astrology

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Name Astrology: नाम ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जो ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा है। नाम ज्योतिष को अक्षर ज्योतिष और नामांक ज्योतिष के नाम से भी जाना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम के प्रभाव का अध्ययन करती है। इसमें व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व, रिश्ते, करियर, सेहत और भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जाते हैं। 

आज हम उन 12 अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम इनसे शुरू होता है वो दिल तुड़वाने में माहिर होते हैं। आसानी से इन्हें सच्चा प्यार नहीं मिलता है। ये लोग सच्चे प्यार को पाने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। लेकिन अंत में निराशा ही इनके हाथ लगती है।

विज्ञापन

सच्चे प्यार के लिए तरसते रहते हैं ये लोग

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम B, D P, N, S, R, V, L, K या M से शुरू होता है, वो हर काम दिल से करते हैं। किसी भी चीज में दिमाग नहीं लगाते हैं, जिस कारण इन्हें जिंदगी में कई बार हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने साथी पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं और कभी उनकी कोई बात नहीं टालते हैं। लेकिन प्यार में इन्हें हमेशा धोखा ही मिलता है।

इन लोगों को अच्छे और बुरे लोगों की पहचान करनी नहीं आती है। ये किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। अपने साथी पर तो ये जरूरत से ज्यादा निर्भर रहते हैं।

इन लोगों का होता है तेज दिमाग

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर A, V या T है, वो बहुत समझदार होते हैं। ये हर काम को पूरी मेहनत से करते हैं और आसानी से हार नहीं मानते हैं। इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये आसानी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ