Mulank 4 Rashifal 2023: यदि आपका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 है। ज्योतिषाचार्य रामदास से जानिए कि नया वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा।
4 मूलांक वालों का वार्षिक भविष्यफल (Mulank 4 Rashifal 2023 in Hindi)
अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार मूलांक 4 वाले जातकों के लिए नया वर्ष शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। आप अपनी क्रिएटिविटी का प्रयोग करते हुए सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि आपके कंधों पर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आने के कारण आपको रुकना भी पड़ सकता है। यदि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें तो जो भी चाहेंगे, उसे पा लेंगे। अपने लोग ही शत्रु बन कर पीठ में छुरा घोंप सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है
कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल
यदि आप कॅरियर में ग्रोथ करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि दिल के बजाय दिमाग की सुनें। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अनाज तथा कपड़ा व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। यदि प्राइवेट जॉब करते हैं तो जनवरी से मार्च तक का समय कठिन रहेगा। अधिकतर लोगों के लिए नया वर्ष आगे बढ़ने के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा।
रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल
अविवाहित युवा अपने प्रेम संबंध या अफेयर को विवाह में बदल सकते हैं। नए पुराने गर्लफ्रेंड/ बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होकर नया अफेयर शुरू हो सकता है। मैरिड कपल्स की लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मुकदमे में भी विजय मिलेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: हाथ में यहां हो क्रॉस का निशान तो पक्का करोड़पति बनेंगे आप
हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरा वर्ष ठीक ही रहेगा परन्तु जनवरी-फरवरी एवं अगस्त से नवंबर के बीच का समय सावधानी रखने का है। इस समय शरीर में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो ढील न दें वरन तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
उपाय
मूलांक 4 वालों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए प्रतिदिन लघु महामृत्युंजय मंत्र “ॐ जूं स” का जप करें। इस एक मंत्र के जप से ही आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होने लगेंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines