Mulank 3 Rashifal: मूलांक 3 वालों के लिए नया आने वाला साल कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। यह वर्ष उनके लिए ज्ञान, बुद्धि और धन तीनों चीजें लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि उनके लिए नया वर्ष 2023 का राशिफल कैसा रहेगा।
3 मूलांक वालों का वार्षिक भविष्यफल (Mulank 3 Rashifal 2023 in Hindi)
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आने वाला समय बहुत खास है। इस वर्ष वे अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। अपने बुद्धि बल से वे असंभव कामों को भी संभव कर देंगे। उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ाएंगी। कुल मिलाकर उनके लिए समय उपयुक्त रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है
कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल
मूलांक 3 वाले ऐसे लोग जो मीडिया, लॉ और टीचिंग से जुड़े हुए हैं, नए वर्ष में कुछ नया करेंगे। आने वाले समय में उनकी कई मुश्किलें हल हो जाएंगी। वे दूसरों की तुलना में अधिक कामयाब बनेंगे। यदि उनका कोई पुराना पैसा फंसा हुआ है तो वह भी वापिस मिलेगा साथ ही कोर्ट केस में भी उन्हें सफलता मिलेगी। अच्छी जॉब के लिए स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। फरवरी से जून के बीच वे कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल
अप्रैल के बाद अविवाहित युवा विवाह बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरफ से भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ की बात करें तो शुरू के चार महीने अच्छे बीतेंगे। बाद में दोनों के बीच कटुता आनी शुरू हो जाएगी जो ब्रेकअप में बदल सकती है। मैरिड कपल्स के लिए वर्ष 2023 हर तरह से अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नए साल में होगा राहु का गोचर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी, आज ही शुरू कर दें ये उपाय
हेल्थ राशिफल
यदि आप डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीडित हैं तो सावधानी रखें। ये दोनों ही बीमारियां आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती हैं। जरा भी लापरवाही भारी पड़ेगी, इसलिए समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें। शरीर में यूरिक एसिड के कारण कई अन्य बीमारियों से भी जूझना पड़ सकता है।
उपाय
मूलांक 3 वालों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को मां काली को नारियल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही वहां पर देसी घी का एक दीपक भी जलाएं। इससे प्रतिकूल ग्रह भी शुभ फल देने लगेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines