Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के आधार पर हम व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। हर किसी को लाइफ में एक लॉयल पार्टनर चाहिए होता है, जो सिर्फ उसी से प्रेम करें। हालांकि कई बार ऐसा हो नहीं पाता है और ब्रेकअप व तलाक जैसी नौबत आ जाती है। वैसे ये तो किसी व्यक्ति के स्वभाव और परिस्थितियों पर निर्भर करता है कि वह एक अच्छा जीवनसाथी बन पाएगा या फिर नहीं बन पाएंगा।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनके लोग काफी लॉयल होते हैं। माना जाता है कि इन राशि वाली लड़कियां अपने पार्टनर को लाइफटाइम प्रेम करती हैं। इन राशियों की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती हैं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी उसके साथ खड़ी रहती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जो कॉफी लॉयल होती हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, स्थिरता के साथ ही समर्पण के कारक माने जाते हैं। इस राशि की लड़कियां स्थिर स्वभाव वाली होती हैं। इस कारण किसी भी रिश्ते को अंत तक निभाती हैं। ये पर्सनल लाइफ में ज्यादा बदलाव पसंद नहीं करती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर काफी ईमानदार होती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन और माता, फीलिंग्स के कारक होते हैं। इस कारण कर्क राशि वाली लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं, इनको रिश्तों में दूरियां रास नहीं आती हैं। इनका अपने पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड होता है। चंद्रमा से रूल होने के कारण ये दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझती हैं। इसके साथ ही अपने पार्टनर के लिए लॉयल रहती हैं।
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य आत्मसम्मान, सत्य और निष्ठा के कारक हैं। इस राशि की लड़कियां रिश्तों में झूठ और धोखे से दूर रहती हैं। इस कारण ये बनावटी रिश्ता नहीं रखती हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं। इनका आत्मसम्मान इनको हमेशा लॉयल बनाए रखता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। इस राशि के लोग डबल नेचर वाले होते हैं, लेकिन जब इस राशि की कोई लड़की रिलेशनशिप या प्रेम में होती हैं तो उसमें परफेक्शन लाने की कोशिश करती हैं। ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों का भी ध्यान रखती हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति बेहद लॉयल रहती हैं।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनि हैं। शनि जिम्मेदारी, अनुशासन और स्थायित्व के कारक हैं। यह राशि चर स्वभाव की होती है, लेकिन शनि के कारण इस राशि के लोग अपने निर्णयों पर अटल रहते हैं। इस कारण मकर राशि की लड़कियां रिलेशनशिप में आने के बाद लाइफटाइम साथ निभाती हैं। ये अपने रिश्तों के प्रति काफी सीरियस होती हैं और लॉन्ग टर्म कमिटमेंट करती हैं।
ये भी होते हैं कारण
- जिन लड़कियों की कुंडली में शुक्र, चंद्रमा और शनि मजबूत स्थिति में होते हैं, वे कभी भी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती हैं।
- अगर किसी लड़की की कुंडली के 7वें भाव में शुक्र, चंद्रमा या गुरु ग्रह हों तो ऐसी लड़कियां रिश्तों में काफी वफादार होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-Vastu Tips: किचन में न करें ये गलतियां, बनती हैं दुर्भाग्य का कारण!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
23 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines