Vastu Tips: किचन में न करें ये गलतियां, बनती हैं दुर्भाग्य का कारण!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। यहां पर सभी का भोजन बनता है। इस कारण किचन में कुछ चीजों को सही दिशा और दशा में रखना आवश्यक होता है। ऐसा न करने से लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips for kitchen

किचन वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर की किचन काफी पवित्र जगह मानी जाती है। यहां पर पूरे परिवार का भोजन पकाया जाता है। इस कारण इसको साफ स्वच्छ रखना भी काफी आवश्यक होता है। वास्तुशास्त्र में रसोईघर को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो आपको किचन में नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

किचन में हर चीज के लिए एक सही दिशा और दशा की आवश्यकता होती है। इस कारण वास्तु के अनुसार ही किचन में आपको चीजों को रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने से घर में दुर्भाग्य आता है। इसके साथ ही कलेश भी होने लगता है। आइए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

विज्ञापन

इस दिशा में होनी चाहिए किचन

वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा काफी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी किचन का निर्माण करा सकता हें। किचन के कैबिनेट बनवाने के लिए दक्षिण या पश्चिम की दिशा ही शुभ मानी जाती है। इस बात का ख्याल रखें किचन के दरवाजे उत्तर या पूर्व दिशा में खुलने चाहिए। वहीं, रसोई ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पर सूर्य की रोशनी आती हो। किचन में खिड़कियों के लिए पश्चिम दिशा बेहतर मानी गई है।

यहां होना चाहिए गैस स्टोव

गैस स्टोव रखने के लिए रसोई की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही सिलेंडर या गैस पाइप लाइन भी इसी दिशा में होनी चाहिए। अगर आपके घर में खाली गैस सिलेंडर है तो आप उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

फ्रिज के लिए यह है बेस्ट दिशा

रसोईघर में फ्रिज उत्तर, पश्चिम, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। इसके साथ ही सिंक रसोईघर के उत्तर-पश्चिम दिशा में होना अच्छा माना जाता है। पानी के बर्तनों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा शुभ मानी गई है।

इस दिशा में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

वास्तु के अनुसार किचन में माइक्रोवेव, मिक्सर या अन्य उपकरण दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने चाहिए।

विज्ञापन

ऐसा होना चाहिए किचन

किचन खुल-खुला और चौकोर होना अच्छा माना जाता है। इसके फर्श और दीवारों का रंग पीला, नारंगी या गेरूआ होना चाहिए। रसोई में कभी भी नीला या आसमानी रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ