Morning tips: सुबह उठते ही हर किसी से कोई न कोई गलती जरूर हो जाती है। जिससे व्यक्ति का पूरा दिन खराब बीतता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह उठते ही कुछ ज्योतिष उपायों को करने चाहिए, जिससे सुबह से लेकर शाम यानी पूरा दिन खुशहाली से बीते।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आ जाएगी। आइए आज इस खबर में पंडित सुरेश पांडेय जी से जानेंगे कि सुबह उठकर कौन से उपाय करने चाहिए ताकि पूरा दिन अच्छे से बीते।
यह भी पढ़ें- नए साल में 4 राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, हो सकते हैं मालामाल
पंडित सुरेश पांडेय जी बताते हैं कि सुखी जीवन के लिए व्यक्ति का रहन-सहन बहुत ज्यादा मायने रखता है। व्यक्ति का रहन-सहन जीवन में उत्थान-पतन दोनों में कारगर है। इसलिए व्यक्ति को अपने रहन-सहन का खास ख्याल रखना चाहिए।
जब कोई व्यक्ति सुबह सो कर उठता है तो उसे सबसे पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़कर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए और साथ ही एक मंत्र का जाप भी करना चाहिए। यह मंत्र इस प्रकार है। इस मंत्र का जाप करते हुए हथेली को देखे उसके बाद अपने चेहरे पर 3-4 बार फेरें।
यह भी पढ़ें- साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत कब, जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम॥
धर्मग्रंथों के अनुसार, हथेली के अग्र हिस्सा में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहीं मध्य भाग में माता सरस्वती का वास और मूल भाग में जगत के पालन हार भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए जातक को प्रतिदिन रोज सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को जरूर देखना चाहिए।
मान्यता है प्रतिदिन हथेलियों को देखने से भाग्य चमक उठता है। जीवन खुशहाल बनता है, दिन की शुरुआत अच्छी होती है। साथ ही भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम, मिलेगा भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines