---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar 2024 : नए साल में 4 राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, हो सकते हैं मालामाल

Shani Gochar 2024 : शनिदेव सभी अन्य ग्रहों की तरह ही समय -समय पर राशि और नक्षत्र आदि भ्रमण करते रहते हैं। शनिदेव के राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होती हैं।

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2024 : पंचांग के अनुसार शनिदेव एक दिसंबर 2023 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर शनिदेव 06 अप्रैल 2024 तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान शनिदेव सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करते रहेंगे, किन्तु वहीं कुछ राशि के जातकों को शनिदेव अपनी कृपा से मालामाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नए साल 2024 में शनिदेव किन राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शनिदेव वृषभ राशि के जातकों पर नए साल 2024 में मेहरबान हो सकते हैं और इस दौरान इस राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसा सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही इस राशि के जातकों को इस दौरान जीवनसाथी का साथ भी प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों को नए साल 2024 में न्याय के देवता शनिदेव की कृपा से धन के साथ ही यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के बुरे दिन अब समाप्त हो सकते हैं, क्योंकि सूर्यदेव साल 2024 की शुरुआत इस राशि के जातकों को शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है और इन लोगों को धन लाभ के साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर नए साल 2024 में सूर्य पुत्र शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती है और अब शनिदेव की कृपा से इन लोगों के अच्छे दिन आ सकते हैं। नए साल 2024 के पहले चार महीने कुंभ राशि वालों को शनिदेव की कृपा से कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों के प्रेम जीवन में एक सुखद अहसास इन्हें प्राप्त हो सकता है और साथ ही घर के बुजुर्ग लोगों की कृपा से इन्हें संपत्ति आदि का लाभ मिल सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, पूरे साल रहेंगे खुश

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 22, 2023 03:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola