---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत कब, जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि

Pradosh Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर दिन रविवार को पड़ रहा है। तो आज इस खबर में जानते हैं रवि प्रदोष व्रत का शुभ तिथि व पूजा के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Pradosh Vrat 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह का अधिक महत्व है। इस समय मार्गशीर्ष माह का महीना चल रहा है। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में 2 प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर 2023 को था जोकि संपूर्ण हो गया है और दूसरा प्रदोष व्रत 24 दिसंबर 2023 को पड़ रहा है। यह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। 24 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है इसलिए इसे रवि प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रवि प्रदोष पड़ रहा है। आज इस खबर में जानेंगे प्रदोष व्रत की शुभ तिथि और पूजा विधि आदि चीजों के बारे में।

शुभ तिथि व मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि का आरंभ 24 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होने वाला है। साथ ही इसकी समाप्ति 25 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगी।

प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 दिसंबर की शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर रात्रि के 8 बजकर 14 मिनट तक प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त रहेगा।

यह भी पढ़ें- नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, पूरे साल रहेंगे खुश

---खबर नीचे जारी है---

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।

स्नान करने के बाद साफ-सुथरा वस्त्र धारण करें।

---खबर नीचे जारी है---

उसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं।

इस दिन व्रत करने का विधान होता है। यदि आप व्रत करते हैं, तो उत्तम रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

प्रदोष व्रत के दिन जातक भगवान शिव का अभिषेक करें। उसके बाद विधि-विधान से शिव जी, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करें।

पूजा करने के बाद भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की आरती करें।

---खबर नीचे जारी है---

अंत में भगवान शिव का ध्यान लगाएं और उनसे क्षमा प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, पूरे साल रहेंगे खुश

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 22, 2023 04:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola