July Rashifal: इन 5 राशियों के लिए जबरदस्त लकी रहेगा जुलाई माह
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

July Rashifal: जुलाई माह में ग्रहों की उठापटक बहुत बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। इसका असर सभी राशियों पर समान रुप से होगा। हालांकि यह कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि किन राशियों के लिए जुलाई माह अच्छा रहने वाला है।
इस राशि के जातकों के लिए जुलाई माह शानदार रहने वाला है। उनका एनर्जी लेवल बहुत हाई रहेगा जिसके चलते वे नए प्रोजेक्ट्स हाथ में लेने से झिझकेंगे नहीं वरन खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाएंगे। ऐसा करना उनके लिए सफलता के दरवाजे खोल देगा।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
जिन लोगों की राशि सिंह है, वे लोग जुलाई माह में अपने अंदर क्रिएटिविटी और नई सोच विकसित होते हुए देखेंगे। इसके असर से वे जटिल कार्यों को भी अपनी सूझबूझ और अक्लमंदी से पूरा कर लेंगे। साथियों तथा अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए जुलाई माह बहुत ही उत्तम रहने वाला है। खास तौर पर एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह तरक्की का समय है। धनु राशि वालों को जुलाई माह में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं बशर्तें वे सही तरह से और सही दिशा में मेहनत करते रहें।
यह भी पढ़ें: आज ही जेब में रखें ये चीज, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति
तुला राशि वाले जातक जुलाई माह में अपनी कूटनीति और व्यवहारकुशलता से जटिल लक्ष्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे। घर-परिवार में भी शांति और खुशहाली रहेगी।
जिनकी राशि कुंभ है, उनके लिए जुलाई माह में होने वाला ग्रहों का गोचर धनलाभ लेकर आ रहा है। रिलेशनशिप के लिए समय अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपको व्यवहारकुशलता और नीतियों की सराहना करेंगे। किसी खास व्यक्तित्व से मिलना आपके लिए सौभाग्यदायक रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.