Mercury Transit 2025: बुध गोचर से 3 राशियों पर मंडराया संकट; सेहत, लव लाइफ और नौकरी पर होगा ये असर!

Mercury Transit 2025: बुद्धि के कारक ग्रह बुध जनवरी माह में शनि के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Budh Gochar 2024

बुध गोचर

Mercury Transit 2025: ग्रहों के राजकुमार यानी बुध का ज्योतिष में खास महत्व है। बुध को बुद्धि, त्वचा, विवेक, तर्क और निर्णय क्षमता आदि का कारक ग्रह माना जाता है, जो 20 से 21 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि राशि परिवर्तन करने से पहले दो से तीन बार बुध नक्षत्र गोचर करते हैं। बुध के नक्षत्र गोचर का जितना प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है, उतना ही असर राशि परिवर्तन का राशियों पर होता है। चलिए जानते हैं जनवरी माह में किस दिन और किस समय बुध शनि के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं।

विज्ञापन

किस समय होगा बुध गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 जनवरी 2025 को बुध देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध का ये गोचर बृहस्पतिवार को देर रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। बता दें कि श्रवण नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं। श्रवण नक्षत्र को राशि चक्र यानी 27 नक्षत्रों में 22वां स्थान प्राप्त है, जिसका शासन मकर राशि पर चंद्र देव द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन

बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

बुध गेचर के कारण साल 2025 में वृषभ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबारियों का कर्ज लेने का फैसला सही नहीं रहेगा। आगे चलकर कानूनी मामले में फंस सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से लड़ाई हो सकती है। लड़ाई के दौरान यदि आपने अपने गुस्से व शब्दों पर खास ध्यान नहीं दिया, तो आप बेरोजगार भी हो सकते हैं। छात्रों को पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

वृषभ राशि के अलावा कन्या राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। छात्र गलत संगत में फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना कारोबारियों के लिए भारी पड़ सकता है। कन्या राशि के जातक संतान के कारण आने वाले कुछ दिनों तक चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनकी सेहत खराब हो सकती है। रिश्तेदारों के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो चोट लगने की पूरी संभावना है।

धनु राशि

वृषभ और कन्या राशि के जातकों के अलावा धनु राशि के लोगों के ऊपर भी ग्रहों के राजकुमार यानी बुध गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में महिला अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ेंगी। छात्रों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत नहीं होंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कारोबारियों का एक गलत निर्णय कष्टदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ