Mercury Transit 2025: शनि की राशि में बुध ने किया गोचर, इन 3 राशियों के लिए साफ हुआ सफलता और धन पाने का रास्ता!

Mercury Transit 2025: 24 जनवरी, 2025 की शाम में बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो एक विशेष ज्योतिषीय घटना है। इस गोचर के असर से इन 3 राशियों के जीवन की बाधाएं दूर होंगी और सफलता और धन पाने का रास्ता साफ होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-makar-gochar

Mercury Transit 2025: शुक्रवार 24 जनवरी, 2025 को शाम में 5 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि की राशि में बुध गोचर को महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, व्यापार, शिक्षा और तर्क का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। साथ ही वे साझेदारी, मित्रता, मनोरंजन, मौज-मस्ती के भी कारक हैं। वहीं दूसरी ओर मकर पृथ्वी तत्व की राशि है, जो शनि के स्वामित्व में होने के कारण महत्वाकांक्षा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और धैर्य का प्रतीक है। जब बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करते हैं, तो यह एक मजबूत और स्थिर संयोजन बनाते हैं, जो व्यक्ति को अधिक मेहनती, अनुशासित और व्यवहारिक बनाता है।

विज्ञापन

मकर राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

मकर राशि में बुध का गोचर ज्योतिष के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि बुध बुद्धि, संचार, तर्कशक्ति और व्यावसायिक गतिविधियों के कारक है। बुध के मकर राशि में गोचर से यू तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर के असर से इन 3 राशियों के जीवन की बाधाएं दूर होंगी और सफलता और धन पाने का रास्ता साफ होने के योग हैं। मकर राशि में विराजमान होकर बुध इन 3 राशियों के जातकों के लिए आर्थिक, व्यावसायिक, और व्यक्तिगत जीवन में सफलता और प्रगति के योग दर्शा रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

मकर में बुध गोचर से वृषभ राशि के जातकों को धन संबंधित लाभ हो सकता है। निवेश और व्यापार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर उन्नति: करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य या शिक्षा से संबंधित यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। नई स्किल्स सीखने का समय है। घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, और किसी पुराने विवाद का समाधान होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों की सृजनात्मकता में वृद्धि होगी। इस गोचर से रचनात्मकता और तर्कशक्ति में वृद्धि होने जीवन की बाधाओं से मुक्ति पाने में सफलता मिलेगी। यह समय आपके लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। व्यावसायिक लाभ होने प्रबल योग है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। जमकर धन लाभ होगा।

मकर राशि

बुध का आपकी राशि में गोचर आपके व्यक्तित्व को निखारने का काम करेगा। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। आपका परिश्रम रंग लाएगा। आपकी बातचीत और संवाद शैली प्रभावी होगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। इस समय नए प्रोजेक्ट और साझेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। बुधवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ