Mercury Transit 2024: विशाखा नक्षत्र में बुध गोचर से 3 राशियों को अचानक धन लाभ, देवगुरु भी होंगे मेहरबान!

Budh Gochar: बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जो बुद्धि, वाणी, धन, व्यापार, मित्रता, रिश्तों आदि के स्वामी माने गए हैं। 23 अक्टूबर, 2024 को बुध नक्षत्र परिवर्तन कर विशाखा नक्षत्र में विराजमान होंगे। उनका यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों को धनवान बना सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

budh-nakshatra-parivartan

Mercury Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, लेखन, व्यापार, गणित, विज्ञान, संचार, मित्रता, साझेदारी, व्यापार, तर्क और हास्य-व्यंग्य के स्वामी और नियंत्रक ग्रह माने गए हैं। किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति उसके व्यक्तित्व, बौद्धिक क्षमता, संचार कौशल और व्यावहारिक जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। बुध ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक होता है।

विज्ञापन

वाणी-व्यापार के स्वामी बुधदेव बुधवार 23 अक्टूबर, 2024 को अपराह्न 4 बजकर 6 मिनट पर स्वाति नक्षत्र से निकल कर विशाखा नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे। विशाखा नक्षत्र एक बेहद शुभ नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। बता दें, विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों, और खुशियों से जोड़ा जाता है. साथ ही, इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे वक्ता होते हैं और अच्छी विद्या प्राप्त करते हैं. बुध के इस नक्षत्र में गोचर करने से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। इन 3 राशियों पर देवगुरु भी मेहरबान होंगे और इनको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

विशाखा नक्षत्र में बुध गोचर का असर

मिथुन राशि

विशाखा नक्षत्र में बुध गोचर से मिथुन राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी में लगे जातकों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं और पुराने व्यापारिक सौदे पूरे होंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति बढ़ेगी।

कन्या राशि

प्राइवेट जॉब से आमदनी बढ़ेगी। कन्या राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। सरकारी नौकरी: सरकारी नौकरी में लगे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। इनकाम में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक डील होने से व्यापार में लाभ होगा। आपके धन कमाने के सभी प्रयास सफल होंगे। उद्योगपतियों को नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के लिए अनुकूल समय है। खुदरा व्यापारियों के लिए ग्राहक वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। सिंगल लोगों को किसी का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

उद्योगपतियों को नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी और नौकरी में स्थिरता आएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए ग्राहक आधार (कस्टमर बेस) में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।व्यापारियों को नए व्यापारिक भागीदार मिलेंगे और व्यापार में विस्तार होगा। धन कमाने के सभी प्रयास सफल होंगे। उद्योगपतियों को अपने व्यवसाय में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के अवसर मिलेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और जीवन के अन्य पहलू कंट्रोल में रहेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ