15 जून से बुध-सूर्य युति; जानें ज्योतिष महत्व, करियर, व्यापार, हेल्थ सहित लव लाइफ पर असर

Budh Surya Yuti: 15 जून, 2024 से मिथुन राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, इसका ज्योतिषीय महत्व क्या है और इस योग का करियर, व्यापार, हेल्थ सहित लव लाइफ पर क्या असर होने योग बन रहे हैं?

Surya-Budh-Yuti-2024

Budh Surya Yuti: शुभ ग्रह बुध 14 जून, 2024 को वृषभ राशि के निकल अपनी राशि मिथुन में गोचर करेंगे, वहीं सूर्य भी 15 जून को राशि परिवर्तन कर इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति को ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, बुध-सूर्य युति का ज्योतिष शाश्त्र में क्या महत्व है और इस युति का करियर, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

बुध-सूर्य युति का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र में बुध-सूर्य युति को ‘बुधादित्य योग’ कहा जाता है, यह एक परम शुभ योग है। मिथुन बुध की स्वराशि है, वहीं सूर्य का अपने मित्र ग्रह की राशि में स्थित होने से यह योग और अधिक शुभकारी सिद्ध होगा। बुध वाणिज्य-व्यापार, विवेक, वाणी, चातुर्य, मनोरंजन के स्वामी हैं, वहीं सूर्य आत्मा, व्यक्तित्व, नेतृत्व, शासन और स्वास्थ्य के स्वामी ग्रह है। इन दोनों ग्रहों की युति से जातकों के जीवन में इन पहलुओं पर सकारात्मक असर होने के योग है। वहीं, यह युति कालपुरुष कुंडली के दशम भाव में हो रही है, जो व्यावसायिक क्षेत्र में शानदार सफलता दिलाती है। यह योग व्यक्ति को अपने जीवनस्तर में बदलाव के लिए नई पहल लेने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन

करियर पर असर

बुधादित्य योग यानी बुध-सूर्य युति से करियर के क्षेत्र पर व्यापक और अनुकूल असर होने के योग हैं। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यक्तित्व में नया निखार आएगा। थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर जोर देंगे, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स को कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिल सकती है।

वाणिज्य-व्यापार पर असर

वाणिज्य-व्यापार के क्षेत्र में बुध-सूर्य युति से एक नई उछाल आने के योग बन रहे हैं। इससे न केवल कारोबारियों को धन लाभ होगा, बल्कि व्यापार में भी विस्तार होगा। नए वेंचर को शुरू करने का यह उत्तम समय है। कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन स्किल को बेहतर बनाकर व्यवसायी अपने बिजनेस का तेजी से विस्तार कर पाने में सक्षम हो पाएंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य पर असर

बुध-सूर्य युति से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं। शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। पुरानी बीमारियों से निजात मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से तनाव दूर होंगे।

लव लाइफ पर असर

दशम भाव में बुध-सूर्य युति से लव लाइफ और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ते और मजबूत होंगे। हर प्रकार के रिश्तों में संतुलन और स्थिरता बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह होने के योग बन रहे हैं, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान सुख प्राप्त होने के भी योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ