Mercury Gochar 2025: गुरु की राशि से बाहर निकलते ही इन 5 राशियों का भला करेंगे बुध, खुद-ब-खुद खिंचा आएगा धन

बुध ग्रह इस समय मीन राशि में हैं, जो गुरु की राशि है। गुरु ग्रह बुध को अपना शत्रु मानते हैं। इसलिए इस राशि में बुध अपना फल देने में पूर्ण सक्षम नहीं हैं। 7 मई को बुध मीन राशि छोड़ेंगे, तब उनका यह गोचर 5 राशियों के लिए मानसिक और व्यावसायिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Budh Gochar 2025

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ‘राजकुमार’ की उपाधि मिली हुई है। बुध ग्रह हमारे बोलने के तरीके, सोचने की क्षमता, व्यापारिक समझ और बुद्धिमत्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2025 में मई की शुरुआत में एक बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका सीधा और सकारात्मक असर सबकी जिंदगी और जेब पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, 7 मई 2025 की रात 3 बजकर 53 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि गुरु यानी बृहस्पति की राशि मानी जाती है, और बुध तथा गुरु के संबंध हमेशा से थोड़े जटिल रहे हैं। गुरु जहां बुध को शत्रु मानते हैं, वहीं बुध इस रिश्ते में उदासीन रहते हैं। यही कारण है कि मीन राशि में बुध की स्थिति थोड़ी कमजोर मानी जाती है। लेकिन जैसे ही बुध मेष में प्रवेश करेंगे, यह गोचर कुछ राशियों के लिए बड़ा ही शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं, वे कौन-सी 5 भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर बुध की विशेष कृपा बरसेगी?

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध वृषभ राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव विदेश यात्रा, खर्च और आध्यात्मिकता का होता है। इस समय वृषभ राशि के जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। जो लोग वीजा या इंटरनेशनल जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। निवेश के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा, खासकर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध कर्क राशि के दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जो करियर और पेशेवर जीवन का भाव माना जाता है। इस गोचर के प्रभाव से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में तेजी से सुधार होगा। आपके संचार कौशल में निखार आएगा, जिससे ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। प्रमोशन और नई नौकरी के योग भी बन सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय सौदेबाज़ी के लिहाज़ से शानदार साबित होगा।

सिंह राशि

बुध सिंह राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, जो भाग्य, धर्म और विदेश से जुड़े मामलों का भाव है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह अब वापस मिलने के योग बना रहा है। परिवार के साथ बेहतर समय बितेगा और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। यात्रा से भी लाभ हो सकता है, विशेषकर धार्मिक यात्राओं से।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध का यह गोचर तुला राशि के लिए भी बेहद शुभ रहेगा। बुध तुला राशि के सप्तम भाव से होकर गुजरेंगे, जिससे आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक साझेदारी में लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि आप खुद का कोई व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बिलकुल उपयुक्त है। वैवाहिक जीवन में भी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा।

कुंभ राशि

बुध कुंभ राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। यह भाव भाइयों, बहनों, संवाद और पराक्रम का होता है। इस गोचर के चलते आपको अपने रिश्तों में मिठास देखने को मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत की सराहना होगी और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ