---विज्ञापन---

इस राशि के लोगों पर रहती है बुध ग्रह की विशेष कृपा, ये रत्न पहनने से चमक जाएगी किस्मत

Budh ki Priya Rashi: ग्रहों के राजकुमार बुध की कृपा से व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं, किन राशि के लोगों पर बुध ग्रह का विशेष अनुग्रह रहता है और उन्हें कौन-सा जेमस्टोन (रत्न) पहनना चाहिए।

Budh ki Priya Rashi: बुध ग्रह को वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। वे एक बहुत शुभ ग्रह हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह शुभ भाव में, अपनी राशि में या उच्च राशि में होते हैं, वे लोग देखने में सुंदर, गौर वर्ण, स्मार्ट और बुद्धिमान होते हैं। वे जिन राशि के जातकों पर मेहबान होते हैं, उनकी शिक्षा-दीक्षा काफी उच्च कोटि की होती है। ताउम्र उनकी जिंदगी में धन-दौलत, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं, किन राशि के लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहती है और उन्हें कौन-सा रत्न धारण करने से तुरंत ही उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है।

इन राशियों पर बरसती है बुध की कृपा

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

 

मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है। इनमें वायु तत्व की प्रधानता होती है, जो उनके निरंतर गतिशील होने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। इस राशि के लोग काफी विवेकशील होते हैं। इनके बातचीत की शैली काफी शालीन और सुलझी हुई होती है। इन्हें चुनौतियां बहुत पसंद होती हैं। लेकिन वे विवादों में भी बहुत रहते हैं।

---विज्ञापन---

रत्न:  इस राशि के जातकों को पन्ना, टूरमेलिन, पेरिडॉट, ग्रीन अगेट, ग्रीन जेड आदि विशेष रत्न पहनने से तुरंत लाभ होता है।

प्रसिद्ध व्यक्तित्व: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और डोनाल्ड ट्रंप, ऑल टाइम ग्रेट एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो, ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया, क्यूबा के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी चे ग्वेरा और हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप आदि मिथुन राशि के ही जातक है। वहीं, भारत के फेमस एक्टर आर. माधवन, फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम, संगीतकार इलियाराजा, साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बॉलीवुड कलाकार परेश रावल भारत की ऐसी शख्सियतें हैं, जो मिथुन राशि में पैदा हुए हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

 

---विज्ञापन---

राशि चक्र की छठी राशि कन्या बुध की उच्च राशि है। यह पृथ्वी तत्व की राशि है, जिस पर बुध ग्रह की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि में जन्मे व्यक्ति किसी भी काम की बारीकी से समझते हैं और करते हैं। साथ ही, ये काफी मेहनती और भरोसेमंद भी होते हैं। इनमें अच्छी शिक्षा के प्रति रुझान बहुत ज्यादा होता है।

रत्न: इस राशि के जातकों को भी पन्ना, ग्रीन ओनिक्स, ग्रीन अमेथिस्ट, ग्रीन अगेट, ग्रीन जेड आदि रत्न पहनने से फायदा होता है।

---विज्ञापन---

प्रसिद्ध व्यक्तित्व: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम, महान समाजसेविका मदर टेरेसा, दार्शनिक जॉन लॉक और हीगेल, सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन, एक्टर कीनू रीव्स, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, क्रिकेटर विराट कोहली और शुभमन गिल आदि कन्या राशि के ही जातक हैं।

तुला राशि

---विज्ञापन---

तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है। मिथुन की तरह यह भी वायु तत्व की राशि है। इस राशि में जन्मे व्यक्ति मेहनती, मिलनसार और काफी रचनात्मक होते हैं। ये व्यवस्थित जीवन जीने में यकीन रखते हैं।

रत्न: इस राशि के जातकों को हीरा, ओपल, सफेद पुखराज, सफेद सफायर आदि रत्न पहनने से बहुत जल्दी धन और शोहरत की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

प्रसिद्ध व्यक्तित्व: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर रणबीर कपूर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, साहित्यकार टी.एस. इलियट, कवि और नाटककार ऑस्कर वाइल्ड, एक्टर विल स्मिथ, एक्ट्रेस किम कार्दशियन आदि तुला राशि में जन्मे कुछ सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं।

ये भी पढ़ें: इन ग्रहों के कारण आप चूक कर सकते हैं विदेश जाने का मौका, करें ये उपाय

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हर किसी के लिए 13 नंबर अशुभ नहीं, इस तारीख के शुभ संयोग भी देखें? किताब में खुलासा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 11, 2024 10:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
Sponsored Links by Taboola