Masik Shivratri 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर माह की मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है, लेकिन वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें शास्त्रों में मनाही है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मासिक शिवरात्रि इस माह में कब है साथ ही इस दिन कौन से चीजों को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
मासिक शिवरात्रि कब
हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष माह की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर को सुबह के 7 बजकर 10 मिनट से शुरू होगी। वहीं इसका समापन 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि के 11 बजकर 47 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- विष्णु पुराण से बताई गई है जीवन में सफल होने के 3 उपाय, अपनाकर हो जाएंगे खुशहाल
शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं अर्पित करना चाहिए।
मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन पंचामृत बनाते समय उसमे तुलसी दल का इस्तेमाल न करें।
मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले तिल भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नारियल पानी से अभिषेक करना करना शुभ नहीं होता है।
मासिक शिवरात्रि के दिन करें शिवजी की आराधना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा निशिता काल यानी आधी रात में करना बेहद शुभ होता है। भगवान शिव की पूजा करने से पहले अच्छे से स्नान करके साफ-सुथरा वस्त्र धारण करें। उसके बाद शिव जी को दूध या गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र, दही, चंदन आदि चीजों को अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस दिन शिव चालीसा और शिव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से जातक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- साल 2023 की आखिरी भौमवती अमावस्या कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines