Ruchak Rajyog Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह को शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना गया है. जब मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं, तो यह सभी राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में बदलाव लाता है. वर्तमान में मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनकी स्वराशि है. इससे रुचक राजयोग बन रहा है. यह योग विशेष रूप से 3 राशियों के लिए धन, समृद्धि और नई अवसरों का संदेश लेकर आया है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का रुचक राजयोग बेहद शुभ है, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं मंगल ही हैं. रुचक राजयोग के प्रभाव से अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसों की प्राप्ति हो सकती है. विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को शिक्षा, तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलेगी. विदेश में उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण का अवसर भी बन सकता है. मानसिक तनाव और पुराने विवाद दूर होंगे. गुप्त धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. हनुमान जी की आराधना करने से इस समय का लाभ कई गुना बढ़ जाएगा.
ये भी पढ़ें: Hindu Mythology: रावण को कैसे मिली थी सोने की लंका, जानिए रामायण की यह रहस्यमयी कहानी
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में लाभकारी है. संतान से खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी बदलने, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. राजनीति, प्रशासन और सरकारी कार्यों में लगे जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी स्रोतों से भी धनलाभ की संभावना है. कुल मिलाकर यह समय सिंह राशि के जातकों की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह रुचक राजयोग महत्वपूर्ण बदलाव और अवसर लेकर आया है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी है. कर्क राशि में गुरु ग्रह के साथ त्रिकोण संबंध आपके लिए आय के नए स्रोत खोल सकता है. अधूरी इच्छाएँ पूरी होने का योग बन रहा है. व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Samudrik Shastra: अंगूठा भी बताता है किस्मत, जानें अंगूठे के आकार से अपनी पर्सनैलिटी और भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines