---विज्ञापन---

Mars Transit: 45 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा! ग्रहों के सेनापति ने किया कर्क में गोचर

Mangal Gochar 2024: करवा चौथ के शुभ दिन मंगल देव ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है। वैसे तो मंगल के इस गोचर का मिलाजुला असर 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ खास राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत आदि पर पड़ता है। जिन राशियों के जातकों की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, उनका आत्मविश्वास सदा प्रबल रहता है। इसी के साथ उन्हें जीवन में छोटी से छोटी चीज आसानी से मिल जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी करवा चौथ के मौके पर प्रात: काल 3 बजकर 16 मिनट पर मंगल ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह आने वाले 45 दिन तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर आने वाले 45 दिन तक मंगल देव मेहरबान रहेंगे।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होने से नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों की संपत्ति में इजाफा होगा। इसी के साथ कामकाज में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। जो लोग खुद की दुकान खोलना चाहते हैं, उनका सपना जल्द पूरा हो सकता है। शादीशुदा जातकों को साथी के साथ समय बिताने का भरपूर समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? पंडित सुरेश पांडेय से जानें चंद्रोदय का सही समय

---विज्ञापन---

तुला राशि

ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे जल्द मोटा मुनाफा होने की संभावना है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल को साथ में समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

मेष और तुला राशि के लोगों के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक संबंधों में आने वाले कुछ दिनों तक मजबूती बनी रहेगी। इसके अलावा मैरिड लाइफ में भी सुख-शांति बनी रहेगी। छात्रों को माता-पिता के आशीर्वाद से परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल हो सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके पिता जी उनकी शादी इस माह तय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Sign: दिवाली से पहले इन 3 राशियों का निकलेगा दिवाला! चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2024 11:15 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola