Margi Guru 2022: गुरु होगा 24 नवंबर को मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगी बढ़िया नौकरी, लाइफ भी सेट होगी

Guru gochar, Gajakesari Yoga
विज्ञापन

Margi Guru 2022: भारतीय पंचांग के अनुसार इस महीने ग्रह-नक्षत्रों में जबरदस्त उथल-पुथल चल रही है। केवल एक सप्ताह में ही चार ग्रहों (बुध, शुक्र, वक्री मंगल और सूर्य) का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसके साथ ही दिन में ही ग्रहों का राशि परिवर्तन हो चुका है और 24 नवंबर को बृहस्पति भी मीन राशि में अपनी वक्री गति छोड़ कर मार्गी हो रहा है।

ग्रहों का ये खेल देश और दुनिया को पूरी तरह बदल कर रख देगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा जिसके चलते नेगेटिविटी कम होने लगेगी और वातावरण में एक पॉजिटिव माहौल बनेगा। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन

ज्योतिषियों के अनुसार गुरु का मार्गी होना 5 राशियों वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए विशेष तौर पर शुभ रहेगा। कॅरियर के हिसाब से यह समय बेहतरीन रहेगा, व्यापारियों को भी बड़ा लाभ हो सकता है। पुराने इन्वेस्टमेंट से अब आर्थिक लाभ बनने के आसार बन रहे हैं। परिवार सुख में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

बाकी राशियों के लिए ऐसा रहेगा मार्गी गुरु का गोचर (Margi Guru 2022)

आने वाले समय में शेष 7 राशियों के लिए गुरु का मार्गी होना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पहले से चली आ रही नेगेटिविटी कम होगी फिर भी पैसे के लेनदेन को लेकर वाद-विवाद हो सकते हैं। धनु और मीन राशि वालों के लिए अभी सावधानी बरतने का वक्त है। जरा भी लापरवाही या जल्दबाजी बने-बनाए काम को बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन

देश और दुनिया के लिए ऐसा रहेगा गुरु का मार्गी होना (Margi Guru 2022)

जयपुर के ज्योतिषी मोहर सिंह के अनुसार गुरु का यह गोचर देश और दुनिया के लिए अच्छा वक्त आने का संकेत है। आने वाले समय में भारत सहित पूरे विश्व में एजुकेशन, प्राइवेट जॉब्स, बैंकिंग और आध्यात्म से जुड़े सेक्टर्स में ग्रोथ देखने को मिलेगी। नौकरियों में छंटनी का दौर खत्म होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। महंगाई पर भी कुछ हद तक लगाम लगेगी। विभिन्न देशों के बीच चल रहे सीमा विवादों में कमी आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ