Grah Gochar March 2026: सूर्य-शुक्र के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्यार

Grah Gochar March 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के गोचर करने और राशि परिवर्तन करने से लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. इस महीने मार्च में शुक्र और सूर्य का गोचर कई राशियों के लिए शुभ होगा. इन राशियों को सूर्य और शुक्र के गोचर से लाभ मिलेगा.

Grah Gochar March 2026

Photo Credit- News24GFX

Grah Gochar March 2026: ग्रहों का गोचर करना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. ग्रहों के गोचर से राशियों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव होता है. मार्च 2026 में सूर्य और शुक्र ग्रह गोचर करने वाले हैं. शुक्र और सूर्य के गोचर करने से इसका असर राशियों के जीवन पर पड़ेगा. इस महीने सूर्य और शुक्र कब गोचर कर रहे हैं और इसका किन राशियों पर प्रभाव होगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सूर्य और शुक्र का गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मीन राशि में गोचर होना कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा. इसके बाद 26 मार्च 2026, दिन गुरुवार को सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में सूर्य और मेष राशि में शुक्र का गोचर करना बेहद शुभ साबित होगा.

विज्ञापन

इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि (Aries)

मेष राशि में शुक्र का प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास होगा. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

विज्ञापन

वृषभ राशि के लोगों के लिए कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रह सकता है. मेहनत करने से आपको लाभ मिलेगा. आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

विज्ञापन

करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि के लोगों को तगड़ा फायदा होगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

धनु राशि (Sagittarius)

विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य और शुक्र का गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा. पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. धनलाभ होगा. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. कुंभ राशि के जातकों को जीवन में नए अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ