---विज्ञापन---

ज्योतिष

Mangal Vakri 2024: मंगल की उल्टी चाल से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! 88 दिन में दिखेगा असर

Mangal Vakri: साल 2024 में 7 दिसंबर को सुबह-सुबह पराक्रम और साहस के कारक ग्रह मंगल उल्टी चाल चलेंगे। वैसे तो मंगल की उल्टी चाल यानी वक्री का असर हर एक व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए मंगल की उल्टी चाल सबसे ज्यादा शुभ रहेगी।

Mangal Vakri 2024: प्रत्येक ग्रह जिस तरह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। ठीक वैसे ही समय-समय पर नवग्रहों की वक्री और मार्गी भी होती है, जिसका असर हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसी वजह से ग्रहों की उल्टी चाल यानी वक्री का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 88 दिन बाद 7 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 5 बजकर 01 मिनट पर मंगल वक्री करेंगे। जो 24 फरवरी 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। वैसे तो मंगल की उल्टी चाल यानी वक्री का असर 12 राशियों के करियर और बैंक बैलेंस पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए मंगल की उल्टी चाल अशुभ की जगह शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं उन्हीं लकी राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 88 दिनों तक मंगल देव मेहरबान रहेंगे।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

मंगल की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। इस लंबी अवधि के दौरान कारोबारियों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं की खराब सेहत में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राधा अष्टमी के दिन 5 राशियों पर मेहरबान होंगी प्रेम की देवी! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

---विज्ञापन---

तुला राशि

मंगल की उल्टी चाल से तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा लोगों के पद में वृद्धि होगी। इसके अलावा रुके हुए पैसे भी जल्द वापस मिल सकते हैं। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनके बिजनेस का विस्तार होने के योग बन रहे हैं। दुकानदारों को नए और बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

88 दिन तक मंगल के मेहरबान होने से मीन राशि के लोगों के कई अधूरे सपने सच हो सकते हैं। युवा वर्ग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। इसी के साथ घरवालों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर के खराब माहौल में सुधार आएगा। वहीं जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2024: राधा-कृष्ण जी की पूजा से दूर होंगे 12 राशियों के कष्ट! राशि अनुसार करें ये उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 11, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola