---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Radha Ashtami 2024: राधा-कृष्ण जी की पूजा से दूर होंगे 12 राशियों के कष्ट! राशि अनुसार करें ये उपाय

Radha Ashtami 2024: हर साल राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के जन्म का जश्न मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण जी की पूजा करने से साधक को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Radha Ashtami 2024: भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए जितना महत्व जन्माष्टमी के पर्व का है। उतनी ही मान्यता राधा अष्टमी के त्योहार की भी है। राधा रानी के बिना भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण जी पूजा करने से साधक के जीवन में प्रेम बरकरार रहता है। इसके अलावा सभी कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है।

चलिए जानते हैं साल 2024 में राधा रानी को समर्पित राधा अष्टमी का पर्व कब मनाया जाएगा। इसी के साथ आज हम आपको वास्तु शास्त्र की मदद से 12 राशियों के अचूक उपाय भी बताएंगे, जिन्हें करने से प्रत्येक व्यक्ति को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

---विज्ञापन---

राधा अष्टमी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर 2024 को रात 11 बजकर 11 मिनट से लेकर 11 सितंबर 2024 को रात 11:26 मिनट तक है। उदयातिथि के आधार पर इस बार राधा अष्टमी का व्रत 11 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन राधा रानी और कृष्ण जी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 मिनट से लेकर दोपहर 01:32 मिनट तक है।

राधा-कृष्ण जी की पूजा से दूर होंगे कष्ट!

मेष राशि

राधा अष्टमी के दिन मेष राशि के लोग राधा रानी और श्रीकृष्ण की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami: स्वर्ग लोक से मनुष्य योनि… देवी राधा को इस कारण मिला श्राप, जानें राधा अष्टमी से जुड़ी पौराणिक कथा

वृषभ राशि

राधा रानी और कृष्ण जी का दूध से अभिषेक करना वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ होता है। इसके अलावा माखन और मिश्री का भोग लगाने से जीवन में प्रेम बना रहता है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

इस राशि के लोग घी और दूध के मिश्रण से भगवान कृष्ण और राधा रानी का अभिषेक करें। साथ ही उन्हें दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Radha-Ashtami-2024

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग यदि राधा-कृष्ण जी का गाय के दूध से अभिषेक करते हैं, तो इससे भगवान उनसे बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोग राधा अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का गंगाजल और शहद के मिश्रण से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें गुलाब जामुन का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए राधा-कृष्ण का दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। यदि दूध में आप तुलसी के पत्ते डालते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए राधा रानी और कृष्ण जी का पंचामृत से अभिषेक और पंजीरी का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग राधा-कृष्ण की मूर्ति का अभिषेक गंगाजल से करें। इसी के साथ उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

धनु राशि

राधा अष्टमी के दिन धनु राशि के लोग राधा रानी और कृष्ण जी का पंचामृत से अभिषेक करें। इसी के साथ भगवान को गुलाब जामुन का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के लोग राधा रानी और कृष्ण जी का गंगाजल से अभिषेक करें। इसी के साथ उन्हें बर्फी का भोग लगाएं। इससे आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए राधा अष्टमी के दिन कुंभ राशि के लोग राधा रानी और कृष्ण जी का पंचामृत से अभिषेक करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए कृष्ण जी और राधा रानी का शहद से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- राधा अष्टमी पर जानें राधा रानी की पूजा करने की विधि

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 10, 2024 12:00 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola