Mangal Gochar: अगले माह ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में होगी हलचल

Mangal Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति के रूप में माना गया है। मान्यता है कि जब भी मंगल देव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइए आज इस खबर में उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Mangal Rashi Parivartan

Mangal Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति ठीक या मजबूत होती है, व्यक्ति हर जगह अपना आधिपत्य जमाएं रखता है। लेकिन वहीं जब कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है तो व्यक्ति को हर जगह अपमानित होना पड़ता है। बता दें कि मंगल ग्रह को सेना, भूमि, धन, आत्मविश्वास और गुस्सा के कारक ग्रह भी माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले माह यानी अप्रैल माह में मंगल देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को भूमि संबंधित समस्या खत्म हो सकती है, तो कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं किन-किन राशियों को क्या-क्या फल मिलने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन थोड़ा ठीक रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान में परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहा है। आय में वृद्धि होने से आप अधिक प्रसन्न होंगे। वहीं जो लोग जमीन-जायदाद खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, वे अप्रैल के अंतिम माह में खरीद सकते हैं।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर कुछ मामलों में ठीक रहेगा। मंगल देव के राशि परिवर्तन होने से तुला राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता होगी। नए कारोबार करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़ों का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। बता दें कि मंगल गोचर के दौरान कुंभ राशि वाले लोगों के करियर और कारोबार में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी से संबंधित अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ