12 अगस्त से शुरू होगा 3 राशियों के लिए महासंकट, मंगल और गुरु की लड़ाई से जिंदगी होगी बेहाल

Mangal Guru Yuti: वैदिक ज्योतिष एक जटिल विज्ञान है। ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर होते हैं। 12 अगस्त, 2024 से मंगल और गुरू युद्ध की स्थिति बन रही है। इसका 3 राशियों के जातकों की जिंदगी पर बेहद नेगेटिव प्रभाव होने की आशंका है।

mangal-guru-yuti

Mangal Guru Yuti: वैदिक ज्योतिष में मंगल और गुरु की वृषभ राशि में युति के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव बताए गए हैं। वृषभ शुक्र की राशि है, जो देवगुरु बृहस्पति के परम शत्रु हैं। वृषभ राशि में गुरु ग्रह असहज होते हैं, इससे उनकी फल देने की शक्ति पर नकारात्मक असर होता हैं। लेकिन मंगल के साथ युति होने से गुरु को एक परम मित्र मिल जाता है और वे बली प्रतीत होते हैं।

विज्ञापन

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कभी-कभी परम मित्र भी परम शत्रु बन जाते हैं, ऐसे ही स्थिति 12 अगस्त, 2024 से बन रही है। इस तारीख से मंगल और गुरु एक समान डिग्री के झुकाव से गोचर करेंगे, इसे ग्रहों की ऊर्जा का टकराव यानी युद्ध कहा गया है। मंगल और गुरू युद्ध का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की जिंदगी में काफी बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मंगल-गुरू युद्ध का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मंगल-गुरू युद्ध के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के धनोपार्जन के सभी प्रयास असफल साबित हो सकते हैं। धन आमद की प्रवाह रुकने से जीवन पर गंभीर असर होंगे। घर की जमापूंजी भी समाप्त हो सकती है। पैसे के पैसे मोहताज हो सकते हैं। बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। शुरू की गई सभी योजनाएं ठप पड़ जाएंगे। परिवार में असंतोष का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से झगड़े बढ़ सकते हैं। संतान को कष्ट होने की आशंका है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल और गुरु के टकराव के प्रभाव से बुरे दिन की शुरुआत होने के योग हैं। आपके मनोबल में कमी आएगी, जीवन में निराशा का संचार होगा। कारोबार में जबरदस्त हानि होने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों का उनकी मर्जी के बगैर तबादला होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में धन से जुड़ी बाधाएं आ सकती हैं। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य समस्याएं भी बेहद परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मंगल और गुरु के टकराव से कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किए हुए निवेश का धन डूब सकता है। नया निवेश बिल्कुल न करें। बेरोजगार लोगों के जीवन में असंतोष बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक भी काम के बोझ से दबे रहेंगे। व्यवसाय में मंदी आने की संभावना है। सप्लाई किए हुए माल का धन अटक सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से जेब पर भारी असर होगा। दांपत्य जीवन में खटास आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ