मंगल को नवग्रहों का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, भाई और सेना आदि का नियंत्रण करते हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल एक तय समय के बाद गोचर करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 3 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 56 मिनट पर मंगल देव ने कर्क राशि में कदम रख लिया है। इससे पहले मंगल देव मिथुन राशि में मौजूद थे। चलिए जानते हैं आज मंगल की बदली चाल से किन तीन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।
मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के ऊपर मंगल के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे, तो उससे लाभ होगा। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में प्रमोशन का योग है। घरवालों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो जल्द अनबन दूर होगी।
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2025: राम नवमी से एक दिन पहले चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य! करेंगे कर्क राशि में गोचर
कर्क राशि
मंगल का ये गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। घरवालों के बीच यदि किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो जल्द आने वाले कुछ दिनों में समस्याओं का हल निकल जाएगा। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 30 से 90 के बीच है, उन्हें कमर दर्द से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि
मंगल का ये गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। घर में एक नया सदस्य जुड़ेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं की करियर में ग्रोथ होगी। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें आने वाले दिनों में कोई बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो अप्रैल माह में मंगल की कृपा से आपका रिश्ता बचपन के किसी दोस्त से तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines