Mangal Gochar 2025 Negative Effects on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों और नवग्रहों पर का खास संबंध है। जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका सभी राशियों पर पड़ता है। मंगल ग्रह की बात करें तो ये ग्रह किसी भी एक राशि में 45 दिनों के लिए ही विराजमान रहते हैं। साल 2025 में एक या दो बार नहीं बल्कि 7 बार मंगल गोचर होगा। ऐसे में सभी राशियों पर विभिन्न तरह से असर देखने को मिलेगा। साल 2025 में ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर नुकसानदायक रहेगा। आपके लिए कदम-कदम पर कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा, लेकिन सोच समझकर पैसों का इस्तेमाल आपके लिए सही रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नौकरी बदले का विचार कर सकते हैं, लेकिन फलदायी नहीं रहेगा। मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। ज्यादा सोचना या चिंता करना सही नहीं रहेगा।
मकर राशि के लोगों को साल 2025 में सावधान रहना होगा। वाहन को चलाते समय सतर्क रहना जरूरी होगा वरना सड़क दुर्घटना के भी शिकार हो सकते हैं। संतान के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। आमदानी में थोड़ा उतार होगा लेकिन कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर में सुख शांति भंग हो सकती है। व्यापार में कुछ नया करने का फैसला घटा दिला सकेग। हर दिन शिव जी का ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।