Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों का भाग्य चमकाएंगे शुक्र देव, जानें धन के दाता ग्रह किस राशि में करेंगे प्रवेश?

Shukra Gochar 2025: धन-वैभव, मान-सम्मान, ऐश्वर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में 28 दिसंबर को प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों को लाभ ही लाभ हो सकेगा। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी होंगी।

Shukra Gochar 2025 Venus will brighten the fortunes of 3 zodiac signs from January 28 know which zodiac sign the giver of wealth will enter

शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar 2025: नवग्रहों में धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह साल 2025 के पहले महीने में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। अशुभ प्रभावों से दुख-समस्या, मान-सम्मान में कमी, आर्थिक तंगी समेत अन्य नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जबकि, जिस व्यक्ति पर शुक्र ग्रह की मेहरबानी हो जाती है उसे कभी भी सुख-सुविधा संबंधित परेशानियों को नहीं झेलना पड़ता है। समाज में उनका एक अलग ही रुतबा होता है। सभी तरह की सुख-सुविधाएं, बंगला, गाड़ी, प्रेम संबंधित मामलों में लाभ ही लाभ होता है।

विज्ञापन

2025 में शुक्र गोचर

द्रिक पंचांग के अनुसार धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, मान-सम्मान, आकर्षण आदि के कारक ग्रह शुक्र 28 जनवरी 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लिए शुक्र गोचर लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्यार की तलाश कर रहे हैं तो वो जल्द पूरी हो सकती है। शुक्र की मेहरबानी से सच्चा प्यार मिल सकता है। अविवाहितों की शादी हो सकती है। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का सोच सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। हर मुश्किल चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर फलदायी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तारीफ की जा सकती है, जो आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिला सकती है। बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नए अवसर मिलेंगे जो सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं।  आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातकों को उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है। आपसी मतभेद दूर होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। विदेश जाने की योजना बन सकती है। आपके काम से प्रसन्न होकर कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की बात चल सकती है। व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। खुद की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ