---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 राशियों के करियर-व्यापार में तरक्की, होंगे मालामाल; भवन-वाहन के दाता ने बदली चाल

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति की उपाधि प्राप्त मंगल ग्रह 12 जुलाई, 2024 से वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उनके इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पड़ने की संभावना है, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की होने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के असर होते हैं। मंगल ग्रह ने शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जो शुक्र ग्रह की राशि है। उनके इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

जमीन-जायदाद से जुड़े मसले समाप्त होने की संभावना है। आपके उचित प्रयासों से इनकम में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। धन की आमद बढ़ने से लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आप नया निवेश भी कर सकते हैं। कारोबारियों को बिजनेस में विस्तार मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जीवन में नई ऊर्जा और साहस का संचार होगा। आर्थिक मजबूती के लिए उठाए गए आपके प्रयास सफल होंगे। धन के प्रवाह में तेजी आएगी। हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। कारोबार में प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ने के योग हैं। व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के कॉलेज के दिन मौज-मस्ती से भरे होंगे।

तुला राशि

भाग्य आपका साथ देगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धन कमाने के आपके नए प्रयास सफल हो सकते हैं। धन संकट दूर हो जाने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक जो नई जॉब की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने योग हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में अच्छा रैंक आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

व्यापार में जोखिम उठाने की आपका क्षमता बढ़ेगी। कारोबार के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। बिजनेस विस्तार के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट लेने से धन का की आमद बढ़ेगी। धन बचत के आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने के योग है। मकान से जुड़े विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

आपके लिए अपना माकन या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में नई गाड़ी भी आ सकती है। प्राइवेट नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को अच्छे सैलरी वाली जॉब मिल सकती है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। आपको कोई बड़ी सरकारी डील मिल सकती है, जिससे आमदनी में इजाफा होगा। स्टूडेंट्स जातकों को एजुकेशनल टूर पर जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा समाप्त होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाभारत में कृष्ण के रिश्तेदार बने रावण, 100 अपराध करने की थी छूट!

ये भी पढ़ें: Palmistry: आपके हाथ में है यदि इनमें से एक भी निशान, हो सकती है आपकी लव मैरिज

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 13, 2024 08:47 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola