Palmistry: आपके हाथ में है यदि इनमें से एक भी निशान, हो सकती है आपकी लव मैरिज

Love Marriage Line: विवाह जीवन का एक निर्णायक मोड़ होता है और जब यह लव मैरिज हो तो उसे सोने पर सुहागा और बेहद यादगार माना गया है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेम विवाह केवल उनका होता है, जिनके हाथ में कुछ खास निशानियां और चिह्न होते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये निशानियां?

New Project (40)

Love Marriage Line: लव मैरिज…इस शब्द में ही आकर्षण है। यदि किसी को यह मालूम हो जाए कि उसके हाथ में लव मैरिज की रेखाएं और निशानियां हैं, तो उसका मन जरूर गुदगुदा उठेगा। पामिस्ट्री यानी हस्‍तरेखा विज्ञान में भी इसके बारे में काफी डिटेल में बताया गया है। आइए जानते हैं, हाथ की कुछ ऐसी रेखाओं और निशानियों के बारे में, जो दर्शाते हैं कि किसी जातक (व्यक्ति) लव मैरिज होगा या अरेंज मैरिज?

विज्ञापन

अपनी हथेली से जानें लव मैरिज की निशानियां

हृदय रेखा पर ‘वी’ (V) का चिह्न

विज्ञापन

इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रेम हृदय की वस्तु है। जब हाथ की हृदय रेखा पर ‘वी’ (V) का निशान बनता है, तो हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति का प्रेम विवाह हो सकता है। माना जाता है कि यह चिह्न उम्र भर लव लाइफ के मधुर होने की ओर भी संकेत करता है। यही कारण है कि ‘वी’ (V) को काफी शुभ माना जाता है, बहुत से लोग इसे ‘गॉड मार्क’ या ‘डिवाइन लव मार्क’ भी कहते हैं।

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान

विज्ञापन

इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली के ठीक नीचे के भाग को गुरु पर्वत का क्षेत्र माना जाता है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि व्‍यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, तो व्यक्ति का न केवल लव मैरिज होता है, बल्कि उनका लव मैरिज सफल और स्थायी भी होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें ऐसे लाइफ पार्टनर मिलते हैं, अपने साथी को अच्छी तरह से समझते हैं।

जब चंद्र पर्वत से मिलती है कोई ऐसी रेखा

विज्ञापन

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक यहां जिस रेखा और चिह्न की बात हो रही है, उससे व्यक्ति के जीवन में भरपूर रोमांस होने की संभावना होती है। जी हां, जब चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा लक लाइन यानी भाग्य की रेखा से मिलती है, तो व्यक्ति का लव मैरिज होने की प्रबल संभावना होती है। ऐसे कपल का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय भी रहता है। बस इस रेखा को कटा-छटा नहीं चाहिए।

लव मैरिज के साथ धन और प्रसिद्धि भी

विज्ञापन

कई बार आपने देखा होगा कि बहुत लोगों को नेम, फेम और वेल्थ यानी धन और प्रसिद्धि शादी के बाद मिलती है। ऐसा तब होता है, जब हार्ट लाइन यानी हृदय रेखा से कुछ पतली-पतली लाइन निकलकर सूर्य रेखा से जाकर मिल जाती हैं। ऐसे लोगों के जीवन में प्यार का बहुत सम्मान होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ