---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ग्रह सेनापति मंगल 5 राशियों को बनाएंगे मालामाल, 1 जून से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन कर मीन से मेष राशि में जाने वाले हैं। मेष उनकी अपनी स्वराशि है, इसलिए उनका यह गोचर काफी शुभ फल देने के योग बना रहा है, जिसका असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर होगा, लेकिन इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कि ये 5 राशियां कौन-सी है और इन पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Mangal Rashi Parivartan: भूमि पुत्र कहे जाने वाले मंगल ग्रह ऊर्जा, शारीरिक बल, अचल संपत्ति, जमीन-जायदाद, साहस, वीरता, आत्मविश्वास, क्रोध, सेना, युद्ध, पुलिस, बिजली, रसोई की अग्नि, दुर्घटना, चोट, सर्जरी, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि कारकों के स्वामी हैं। मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर देश-दुनिया सहित इन सभी पहलुओं और सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति की उपाधि से विभूषित मंगल, 1 जून, 2024 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। अभी वे बृहस्पति ग्रह की राशि मीन में स्थित हैं और 1 जून, 2024 को वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी अपनी स्वराशि है। जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि में गोचर करते हैं, तब वे बली यानी मजबूत और काफी प्रभावकारी हो जाते हैं और फल प्रदान करने की उनकी क्षमता बढ़ जाती है। यूं तो 1 जून को मेष राशि में मगल के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और उन पर क्या’ प्रभाव होंगे?

मंगल राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए 1 जून को होने वाला मंगल का राशि परिवर्तन काफी अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। रहन-सहन के स्तर में इजाफा होगा। व्यापारियों के बिजनेस में विस्तार होने के योग हैं, अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, धन लाभ के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

मंगल के राशि परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े जातक चुनाव में जनता का सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके हुए काम बन जाएंगे। मनोरंजक टूर ट्रिप पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

mangal-rashi-parivartan

मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो ऊर्जा, साहस और वीरता का रंग है।

---विज्ञापन---

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन काफी फलदायी सिद्ध हो सकता है। धन की आमद बढ़ेगी, आर्थिक संकट दूर होंगे। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढेंगी। रिश्तेदारों से संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन बिजनेस का विस्तार होगा। छात्रों के करियर में प्रगति होगी, सीनियर मित्र प्रोजेक्ट में सहायक बनेंगे।

वृश्चिक राशि

मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायी योग बना रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी प्रगति होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्गों का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक सफलता के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक संपन्नता आएगी, जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्टूडेंट्स जातकों के रिजल्ट अच्छे आने योग हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। रोजगार में बदलाव के योग हैं, जो लाभकारी होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हाथ की ‘कनक रेखा’ क्या है? जो बनाती है लव मैरिज के योग, देती है अपार धन और सफलता

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष में गोचर अति फलदायी सिद्ध हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरूचि बढ़ेगी। धार्मिक-सामाजिक कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने काम के बल पर नई पहचान मिलेगी। बिजनेस काम और फूलेंगे-फलेंगे। आमदनी के नए स्रोत सामने आएंगे। निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जन्म के महीने से कौन-सा रत्न पहनना है अशुभ? भूल से भी न करें धारण, वरना…

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2024 10:22 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola