हाथ की 'कनक रेखा' क्या है? जो बनाती है लव मैरिज के योग, देती है अपार धन और सफलता

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा के साथ कनक रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जो व्यक्तित्व विकास, सफलता और समृद्धि के लिए बहुत जरूरी रेखा है। कहते हैं, जिनके हाथ में सूर्य रेखा के साथ कनक रेखा भी होती है, वे फर्श से अर्श पर पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या है कनक रेखा और यह कहां होती है?

kanak-rekha-in-palm

कनक रेखा को अंग्रेजी में गोल्डन लाइन कहा गया है।

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में जीवन के सारे रहस्य, सुख-दुःख, स्वास्थ्य, धन-ऐश्वर्य, सफलता आदि हथेली की रेखाओं और चिह्नों में छिपे होते हैं। कनक रेखा भी ऐसी ही एक खास रेखा है, जो सफलता, प्रतिष्ठा और समृद्धि के लिए उत्तरदायी माना गया है। हाथ की इस रेखा को अंगुष्ठिका रेखा भी कहते है। आइए जानते हैं, सूर्य रेखा और कनक रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें और इन रेखाओं का जीवन पर असर।

विज्ञापन

हथेली में यहां होती है सूर्य रेखा

हथेली में सूर्य रेखा, जिसे अंग्रेजी में अपोलो लाइन (Apollo Line) कहते हैं, अनामिका उंगली के नीचे से शुरू होती है और हृदय रेखा तक जाती है। अनामिका के नीचे उभरे भाग को सूर्य पर्वत कहते हैं। इस रेखा से व्यक्तित्व, सफलता, धन, प्रसिद्धि, और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है।

विज्ञापन

कनक रेखा क्या है?

Kanak-Rekha.jpg

कभी-कभी किसी की हथेली पर दो-दो सूर्य रेखाएं बन जाती है। इसे सूर्य की सहायक रेखा भी कहते हैं, जो मुख्य रेखा के दाएं या बाएं हो सकती है। यह सूर्य की शक्ति, क्षमता और प्रभाव को बहुत अधिक बढ़ा देता है। कभी-कभी यह रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाती है, जो यह बेहद शुभ मानी गई है। मान्यता है कि यह अपार धन, समृद्धि और विख्यात होने का संकेत देता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसको ‘कनक रेखा’ कहा गया है।

विज्ञापन

सूर्य रेखा की यह सहायक रेखा सामान्य तौर पर ऊपर की ओर बुध पर्वत की दिशा में जाती है और कभी-कभी मस्तिष्क रेखा या हृदय रेखा को छूती हुई चंद्र पर्वत तक भी पहुंच सकती है। यह रेखा जितनी लंबी और गहरी होती, जीवन में सूर्य ग्रह का प्रभाव उतना अधिक मजबूत और प्रभावशाली होता है।

कनक रेखा के फायदे

कनक का अर्थ होता है, सोना। कहते हैं, जिस हथेली में कनक रेखा होती है, उसके यहां सोना बरसता है। यह रेखा किसी व्यक्ति की उच्च महत्वाकांक्षा, आत्म-शक्ति और नेतृत्व क्षमता को एक खास ऊंचाई देता है। व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में होता है, उसमें वह काफी नाम, सफलता और अपार धन अर्जित करता है। उसकी प्रसिद्धि पूरी दुनिया में फैल सकती है, जो मृत्योपरांत भी युगों-युगों तक बनी रह सकती है।

विज्ञापन

लव मैरिज में हेल्प करती है कनक रेखा

हस्तशास्त्र में कनक रेखा को काफी विशिष्ट माना गया है। मान्यता है कि स्पष्ट और गहरी कनक रेखा जीवन में जबरदस्त सफलता, समृद्धि और सम्मान दिलाती है। वहीं, जब यह रेखा लंबी होती है, तो यह अपार धन और प्रसिद्धि देने में सहायक होती है। जबकि, मस्तिष्क रेखा को छूती हुई कनक रेखा जहां कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का संकेत देती है, तो वहीं जब यह हृदय रेखा को छूती है, तो कहते हैं कि यह लव मैरिज के योग बनाती है और प्रेम विवाह करने में सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ